फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   world cup 2019: team india wear orange jerseya against england at Birmingham

आखिर क्यों ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया, इसलिए बदला नीला रंग

Sun, 30 Jun 2019 02:51 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 30 Jun 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
world cup 2019: team india wear orange jerseya against england at Birmingham
टीम इंडिया की ऑरेंज जर्सी - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार चर्चाओं का दौर खत्म हुआ। टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ऑरेंज (नारंगी) रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर ही गई। जी हां, रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2019 का सबसे कठिन मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है।

विज्ञापन


इस मैच में टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ऑरेंज (नारंगी) रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी है। इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। वहीं, टीम इंडिया की निगाहें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की होगी। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया?

विज्ञापन

नई जर्सी में क्या है खास?

नई जर्सी का ज्यादातर हिस्सा ऑरेंज (नारंगी) रंग का है। पीछे का हिस्सा तो पूरा इसी रंग में रंगा है, आगे का हिस्सा और कॉलर गहरे नीले रंग का है। इस जर्सी में जो नीला रंग इस्तेमाल किया गया है, वो नियमित नीली जर्सी से भी अलग है और गहरे नीले रंग का है। जर्सी की बाहें भी नारंगी रंग की है और इस पर टीम इंडिया भी नारंगी रंग से ही लिखा गया है। ये जर्सी नियमित जर्सी की तुलना में काफी हल्की बताई जा रही है।

दूसरी जर्सी क्यों पहनी टीम इंडिया?

आईसीसी के नियम के तहत वर्ल्ड कप में एक जैसे रंग की जर्सी वाली टीमों में से एक टीम को ‘अल्टरनेट जर्सी’ पहनकर उतरना है। मसलन, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें हरे रंग की जर्सी पहनती हैं, लेकिन वर्ल्ड कप मैच के दौरान साउथ अफ्रीका पीले रंग की जर्सी में दिखी थी। इसके साथ ही इंग्लैंड मेजबान है, इसलिए उनको अपनी मुख्य जर्सी पहनने का अधिकार है।

विज्ञापन

नारंगी का ही इस्तेमाल क्यों?

नाइकी ने इस जर्सी को लांच करते हुए कहा कि भारतीय टीम की अवे किट नई पीढ़ी के हार नहीं मानने के जज्बे से प्रेरित है। हाल ही में टीम इंडिया की नई जर्सी लांच की गई थी और ये नई जर्सी भी उसी तरह से आधुनिक जरूरतों को पूरा करती है। नई जर्सी में भी ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे खिलाड़ियों को कम पसीना आए।

आईसीसी के नियम

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के 'होम और अवे' मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है। हालांकि ये नियम मेजबान टीम पर लागू नहीं होगा। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज को अपनी जर्सी का रंग बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनका रंग किसी भी टीम की जर्सी से मेल नहीं खाता है। 

जमकर मचा था बवाल

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया कौन सी जर्सी पहनेगी इसे लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से भी काफी कुछ कहा जा रहा था। कई दलों की तरफ से तिरंगे के अपमान की भी बात कही गई थी। कांग्रेस और सपा ने तो इसे खेल का भगवाकरण बता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed