इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के दौरान बीच मैदान में घुसा नग्न व्यक्ति, पिच पर किया जमकर तमाशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड मैदान पर खेले गए अहम मुकाबले में एक नग्न व्यक्ति ने घुसपैठ कर दी। इसकी वजह से खेल को पांच मिनट तक रोकना पड़ा।
न्यूजीलैंड की पारी के 34वें ओवर में वह नग्न व्यक्ति पिच पर आ गया। मैदान पर आने के बाद उसने करतब दिखाने शुरू कर दिए, उस व्यक्ति ने पिच पर समरसॉल्ट किया, कुछ देर मैदान पर इधर-उधर दौड़ लगाई और जब सुरक्षा स्टाफ मैदान में आए, तो उसने उन्हें भी काफी दौड़ाया।
इस दौरान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी उस व्यक्ति की हरकतों को देखते रहे। अंत में सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे व्यक्ति को पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए।
इंग्लैंड 27 साल बाद सेमीफाइनल में
इस विश्व कप में किसी व्यक्ति के मैदान में घुस आने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मैचों के दौरान लोग मौका मिलते ही मैदान में घुस आते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच में तो कई दर्शक एक साथ घुस आए थे और उन्होंने खिलाड़ियों से धक्कामुक्की भी की थी।
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रन के बड़े अंतर से हराकर 27 साल के बाद विश्व कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। श्रीलंका से मिली हार के बाद इंग्लिश टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।