{"_id":"5d27db7b8ebc3e6cc30e85f4","slug":"world-cup-2019-sanjay-manjrekar-says-ravindra-jadeja-ripped-me-apart-on-all-fronts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जडेजा ने मुझे गलत साबित कर दिया : मांजरेकर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जडेजा ने मुझे गलत साबित कर दिया : मांजरेकर
Fri, 12 Jul 2019 06:32 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 12 Jul 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में रविंद्र जडेजा की प्रतिभा की ‘टुकड़ों में मिली बानगी’ ने उन्हें सभी मोर्चों पर धराशायी कर दिया। जडेजा को ‘टुकड़ों में अच्छा क्रिकेटर’ कहने के लिए आलोचना झेलने वाले मांजरेकर ने स्वीकार किया कि इस ऑलराउंडर ने उन्हें बल्ले, गेंद और फील्डिंग हर पहलू पर गलत साबित कर दिया।
विज्ञापन
आईसीसी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें मांजरेकर कमेंटेटर इयान स्मिथ और नील ओ ब्रायन से बात कर रहे हैं। मांजरेकर ने वीडियो में कहा, ‘प्रतिभा की टुकड़ों में बानगी से उसने मुझे हर मोर्चे पर धराशायी कर दिया। हमने इस जडेजा को पहले कभी नहीं देखा। सेमीफाइनल में वह असाधारण थे।’
विज्ञापन
"By bits 'n' pieces of sheer brilliance, he's ripped me apart on all fronts."@sanjaymanjrekar has something to say to @imjadeja after the all-rounder's fantastic performance against New Zealand.#INDvNZ | #CWC19 pic.twitter.com/i96h5bJWpE
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) July 10, 2019
जडेजा उस समय क्रीज पर आए जब 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चार विकेट 24 रन पर गंवा दिये थे। उसने 56 गेंद में 77 रन बनाकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया।