फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World cup 2019: Petition filed against Pakistan cricketers for smoking sheesha before India match

World Cup 2019: मुश्किल में पाकिस्तानी क्रिकेटर, हुक्का पीने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर

Tue, 09 Jul 2019 06:52 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 09 Jul 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
World cup 2019: Petition filed against Pakistan cricketers for smoking sheesha before India match
पाकिसस्तानी क्रिकेटर्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच (16 जून) से पहले शीशा बार में हुक्का पीने को लेकर पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इन क्रिकटरों में शोएब मलिक, वहाब रियाज, इमाम-उल-हक और कप्तान सरफराज अहमद का नाम शामिल है, जिनके खिलाफ वहां के सिंध उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाकर्ता अब्दुल जलील मारवत के नाम के एक वकील ने कहा कि टीम इंडिया से मिली हार का और खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण शीशा बार में धूम्रपान (हुक्का) करना था।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेटर के अलावा याचिका में भारतीय टेनिस खिलाड़ी पाक क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समा टीवी के मुताबिक, याचिका में लिखा है, 'इस महत्वपूर्ण मैच में, वरिष्ठ खिलाड़ी शोएब मलिक ने शून्य रन बनाए, इमाम-उल-हक ने सात रन बनाए और वहाब रियाज ने केवल एक विकेट लिया'।
 

गौरतलब है कि 16 जून को भार-पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी शीशा बार में हुक्का पीते हुए नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
 


 

बता दें कि इस मैच में भारत ने पांच विकेट पर 336 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने जब 35 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई। बाद में खेल शुरू होने पर पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन यानी बाकी बचे पांच ओवर में 136 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में पाकिस्तानी टीम छह विकेट पर 212 रन ही बना सकी और मैच हार गई थी। मैच हारने के बाद पाक खिलाड़ियों के हुक्का पीने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और अब उन खिलाडियों के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed