क्या भारत की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने पाक फैंस के लिए मजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के प्रशसंकों के सामने एक सवाल रखा है। सवाल यह है कि पाकिस्तानी फैंस रविवार को होने वाले मैच में भारत का समर्थन करेंगे या इंग्लैंड का। दरअसल, इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप में स्थिति कुछ ऐसी बन गई है, कि जीत की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही मेजबान इंग्लिश टीम को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए भारत के खिलाफ करो या मरो की स्थिति से गुजरना है।
Question to all Pakistan fans .. England vs INDIA .. Sunday .. who you supporting ? 😉
— Nasser Hussain (@nassercricket) June 26, 2019
वहीं, पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को मात देकर अपनी अंतिम-4 में जाने की संभावना को तो बनाए रखा है, साथ ही इंग्लैंड के माथे पर भी शिकन ला दी है। इंग्लैंड इस समय अंकतालिका में चौथे नंबर पर है।
उसे अभी न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इन दोनों मैचों को जीतकर ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।
इंग्लैंड को जीतने होंगे दोनों मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच को लेकर नासिर ने पाकिस्तानी प्रशंसकों से पूछा है कि वह इस मैच में किस टीम का समर्थन करते हैं। नासिर ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए एक सवाल, इंग्लैंड बनाम भारत, रविवार को आप किसके साथ हैं।'
पाकिस्तान को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच खेलने हैं और दोनों में जीत हासिल करने के बाद उसके 11 अंक हो जाएंगे। वहीं अगर इंग्लैंड अपने दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 12 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं अगर श्रीलंका की टीम भी अपने तीनों मैच जीत लेती है, तो वह भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।