{"_id":"5ceea985bdec2206fc12778c","slug":"world-cup-2019-kapil-dev-says-virat-kohli-became-more-matured","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अब पहले से परिपक्व हो गए हैं विराट'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'अब पहले से परिपक्व हो गए हैं विराट'
Wed, 29 May 2019 09:24 PM IST
Trainee Trainee
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 29 May 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
एक ने पहली बार भारत को विश्व विजेता बनाया, तो दूसरा करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों को साथ लिए भारतीय क्रिकेट का एक और सुनहरा अध्याय लिखने क्रिकेट के मक्का पहुंच गया है। ऐसे में पहले विश्व कप विजेता कप्तान (1983) कपिल देव ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली को ‘पहले की तुलना में अधिक परिपक्क कप्तान’ बताते हुए कहा है कि टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी अहम होगी।
विज्ञापन
कैरेबियाई तिलिस्म को तोड़कर पहली बार छिपे रुस्तम भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कपिल उस दौर के महानायक हैं, जिन्हें देखकर मौजूदा टीम के कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेलना शुरू किया। इंग्लैंड में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले आई एक नई किताब ‘वर्ल्ड कप वारियर्स’ में चार विश्व कप (1979, 1983, 1987 और 1992) खेल चुके कपिल ने विराट की तारीफ करते हुए कहा,‘ इस कठिन अभियान पर भारत की कप्तानी के लिए उससे बेहतर कोई नहीं हो सकता।
विज्ञापन
वह चार साल पहले बहुत जज्बाती था लेकिन अब परिपक्क हो गया है। आप देख सकते हैं कि वह कैसे अपने साथी खिलाड़ियों से मशविरा लेता है, जो परिपक्वता की निशानी है। क्रिकेट की उसकी समझ भी बेहतर हुई है और अब वह बहुत बेहतर कप्तान है। विश्व कप में उसकी बल्लेबाजी और कप्तानी अहम होगी। निश्चित तौर पर टीम को भी उसकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा और उसके पास शानदार टीम है।
विज्ञापन