World Cup 2019: आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनी टीम इंडिया, इंग्लैंड की हार से हुआ फायदा
दरअसल, टीम इंडिया से पहले इंग्लैंड की टीम नंबर वन के पायदान पर थी, लेकिन इंग्लैंड टीम विश्व कप में तीन मैच हार गई, जिसकी वजह से उसे टॉप की पोजिशन गंवानी पड़ी। वह अब नंबर एक से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, भारतीय टीम को एक पायदान का फायदा मिला और वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक टीम बन गई है।
टेस्ट में भी नंबर वन
इंडिया और इंग्लैंड में केवल एक अंक का फासला है। टीम इंडिया 123 अंक के साथ टॉप पर है, जबकी 122 अंक के साथ इंग्लिश टीम नंबर दो के स्थान पर काबीज है। भारत अब टेस्ट के साथ वनडे में भी आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन हो गया है।
भारत गुरुवार को विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगा। भारत यह मुकाबला जीतकर विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी देवादारी मजबूत करना चाहेगा। भारत ने विश्व कप में अबतक चार मैच जीते हैं और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसकी वजह से भारतीय टीम अंकतालिका में नौ अंक के साथ तीसरे पायदान पर है।