फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: India vs Pakistan, PCB chief says, we will not beg India to play cricket with us

भारत से खेलने के लिए भीख नहीं मांगेगा पाकिस्तान, पीसीबी चीफ ने दिया बड़ा बयान

Fri, 14 Jun 2019 08:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 14 Jun 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: India vs Pakistan, PCB chief says, we will not beg India to play cricket with us
मोहम्मद आमिर - फोटो : Getty

विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अजीबो गरीब बयान दिया है। पीसीबी के प्रमुख एहसान मनी ने कहा कि पाकिस्तानी टीम भारत के साथ क्रिकेट खेलने के लिए भीख नहीं मांगेगी। 

विज्ञापन


पीसीबी प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ मर्यादित और गरिमापूर्ण तरीके के साथ संबध कायम करना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत या अन्य किसी भी देश से पाकिस्तान क्रिकेट खेलने के लिए नहीं गिड़गिड़ाएगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान और भारत के बीच 2013 से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, लेकिन दोनों टीमें आईसीसी के टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। एहसान मनी ने कहा कि पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम इस साल नवंबर में होने वाले आईसीसी महिला चैंम्पियनशिप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में पहले से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई

उन्होंने कहा कि इसमें पाकिस्तान की भागीदारी से दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबध बेहतर होंगे। मनी ने कहा कि हम सितंबर में इस सीरीज के उद्घाटन में श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे। 

उन्होंने ने कहा कि हम पाकिस्तान के मैदान में नियमित रूप से क्रिकेट मैच होते देखना चाहते हैं, जैसे पहले हुआ करते थे। इसके लिए हम क्रिकेट खेलने वाले देशों के साथ मिलकर इस योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं। जहां तक सुरक्षा की बात है, तो पाकिस्तान में पहले से ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed