फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: India vs New Zealand match change into 20-20 overs match due to bad weather

World Cup 2019: मैच का मजा बिगाड़ रहा मौसम, T-20 में बदल सकता है भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला

Thu, 13 Jun 2019 05:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 13 Jun 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: India vs New Zealand match change into 20-20 overs match due to bad weather
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप में आज भारत की भिड़ंत नॉटिघंम में न्यूजीलैंड से होगी, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से भारत-न्यूजीलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है। आज सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। कभी मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं तो कभी रिमझिम बारिश होते ही दोबारा ढक दिया जा रहा है। मैदान गीला होने की वजह से खेल शुरू होने में देर हो रही है।

विज्ञापन

ओवर घटाए जा सकते हैं

यदि मैच में बारिश ने खलल डाला, तो ओवर घटाए जा सकते हैं और फिर 50 ओवर की बजाए 20-20 ओवरों का मैच भी कराया जा सकता है। इस बात की सबसे ज्यादा आशंका है कि मैच कहीं बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द ना हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान गीला होने से चोटिल हो सकते हैं खिलाड़ी

लगातार हो रही बारिश की वजह से मैदान को ठीक तरह से सूखने के लिए कम समय ही मिलेगा, जो खेल के लिहाज से सुरक्षित भी नहीं है। यदि मैदान की परिस्थितियां खेल के प्रतिकूल रहीं तो मैच अधिकारी खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे, मैदान गीला होने की वजह से खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

नॉटिंगम में पूरे सप्ताह बारिश की संभावना

नॉटिंघम में पूरे सप्ताह बारिश होने कि संभावना है, ऐसे में भारत-न्यूजीलैंड के मुकाबले में पूरे ओवर फेंके जाने की संभावना कम नजर आ रही है। यहांम अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
 

पिच रिपोर्ट

इस मैच में गेंदबाजों को बेहद मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच को छोड़ दें, तो टूर्नामेंट में इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैैं। यदि बारिश की वजह से मैच 20-20 ओवर में तब्दील हो गया तो मुकाबला और रोमांचक हो सकता है।

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने मौसम के बारे में कहा है कि इंग्लैंड में बारिश के कारण 2 मैच पर असर पड़ना स्वाभाविक है और खिलाड़ियों को इस पर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed