{"_id":"5c70ea72bdec224c974d1999","slug":"world-cup-2019-icc-chief-shashank-manohar-responds-to-bcci-s-letter-regarding-security-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच को लेकर ICC अध्यक्ष शशांक का बयान, बोले- टीम इंडिया की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक मैच को लेकर ICC अध्यक्ष शशांक का बयान, बोले- टीम इंडिया की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
Sat, 23 Feb 2019 12:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
विश्व कप 2019 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने बड़ा बयान दिया है। शशांक मनोहर ने साफ किया है कि इसी साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी की प्राथमिकता सभी टीमों और खासतौर से भारतीय टीम की सुरक्षा पर होगी।
विज्ञापन
समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए शशांक मनोहर ने कहा, 'हमें बीसीसीआई की चिट्ठी मिली है। सुरक्षा का मसला हमारे लिए हमेशा से ही प्राथमिकता का मसला रहा है। दुबई में 2 मार्च को होने वाली आईसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई को सुरक्षा के मामले में सारी जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी। इस मीटिंग में हम बीसीसीआई के सुरक्षा के हर इंतजाम से अवगत कराएंगे, हर बोर्ड का यह जानने का का पूरा अधिकार है।'
विज्ञापन
BCCI writes to ICC regarding its concerns & commitments ahead of ICC events including World Cup. Concerns include security of Indian players, officials, fans. BCCI in its letter urges the cricketing community to sever ties with countries from where terror emanates. #PulwamaAttack pic.twitter.com/Wg2hepTrsk
— ANI (@ANI) February 22, 2019
विज्ञापन
इसके पहले बीसीसीआई ने आईसीसी को लिखी चिट्ठी में इस बात को लेकर चिंता जताई थी कि 30 मई से होने वाले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स और फैंस की सुरक्षा खतर में पड़ सकती है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले को बायकॉट किए जाने की मांग की जा रही है। इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।