विश्व कप का 35वां मुकाबला रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली इंग्लैंड टीम ने मौजूदा विश्व कप में शुरुआत तो शानदार की थी, लेकिन बाद के कुछ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले मैच में ही इंग्लैंड को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
World Cup 2019: सावधान हिंदुस्तान! ये 11 अंग्रेज थाम सकते हैं कोहली का 'विराट' विजय रथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
जेसन रॉय पिछले कुछ मैचों में चोटिल होने के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन भारत के खिलाफ वह खेल सकते हैं। हालांकि, उनका खेलना अभी भी संस्पेंस बना हुआ है। अगर वह नहीं खेलते तो उनके बदले जॉनी बेयररस्टो के साथ जेम्स विंस ओपनर्स की भूमिका निभाएंगे।
मिडिल ऑर्डर
जो रूट और कप्तान इयोन मॉर्गन मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभा सकते हैं। मौजूदा विश्व कप में रूट और कप्तान मॉर्गन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस विश्व कप में अभी तक 400-400 से ज्यादा रन बनाए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी की टीम को एक मजबूत शुरुआत दें।
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की जिम्मेदार बेन स्टोक्स पर होगी, जबिक जोस बटलर विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। पिछले दो मैचों में स्टोक्स का प्रदर्शन वाकई शानदार रहा है। वहीं, बटलर का बल्ला मौजूदा विश्व कप में खामोश रहा है।
गेंदबाजी
भारत के खिलाफ इंग्लैंज तीन तेज और दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है। क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के जिम्मे तेज गेंदबाजी, जबकि मोइन अली आदिल राशिद स्पिनर्स की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
नोट- यह महज हमारा आकलन मात्र है, असली प्लेइंग XI का पता मैच के दिन टॉस के बाद चलेगा।