फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Each and Every thing you want to know about cricket World cup

8 दिन बाद 22 गज में सिमटेगी दुनिया, विश्व कप से जुड़ी वो सारी बातें जो आप जानना चाहते हैं

Wed, 22 May 2019 12:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 22 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Each and Every thing you want to know about cricket World cup
विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

30 मई से शुरू होने जा रहे 12वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ठीक आज से 08 दिन बाद अगले 46 दिनों तक दुनिया 22 गज की होगी। 

विज्ञापन


क्रिकेट के जनक इंग्लैंड में पहला विश्व कप 1975 में खेला गया था। वेस्ट इंडीज ने पहला विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। चार साल बाद हुए विश्व कप में भी कैरेबियाई वर्चस्व कायम रहा। इसे 1983 में कपिल देव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने तोड़ा।
विज्ञापन


इस टीम में सुनील गावस्कर, मदन लाल, मोहिंदर अमरनाथ, कृष्णमचारी श्रीकांत और रोजर बिन्नी जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे। यह विश्व कप क्रिकेट का टर्निंग प्वांइट था, जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एशिया की ओर रुख करने को बेताब था। भारत इसका गढ़ बनने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी के देश में कैसे पनपा 'क्रिकेट प्रेम'

यह वह दौर था, जब भारत में वर्षों से एकछत्र राज करती आ रही हॉकी को क्रिकेट ने किनारे कर दिया। 1983 के बाद के परिदृश्य को देखें तो भारत अब विश्व क्रिकेट की महाशक्ति बन गया है। क्रिकेट का जितना बड़ा बाजार यहां है उतना दुनिया में कहीं भी नहीं है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है। यहां तक की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भी उसकी तूती बोलती है। यहां क्रिकेट धर्म है और क्रिकेटर देवता के सम्मान जो अरबों-खरबों में खेलते हैं।

28 साल बाद (2011) टीम इंडिया ने करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एक बार फिर भारत को चैंपियन बनाया। हालांकि 2015 में माही की ही अगुआई में टीम सेमीफाइनल में हार गई। लेकिन अब नए कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में युवा ब्रिगेड के सामने एक और नया अध्याय लिखने की चुनौती होगी।

छोटी-छोटी मगर मोटी बातें

संस्करण 12वां
कुल टीम: 10 
खिलाड़ी: 150
शहर: 10
मैदान: 11
मैच: 48
दिन: 46


कब खेला जाएगा उद्घाटन मुकाबला

30 मई, द ओवल, लंदन


फाइनल मुकाबला 

14 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन05वीं बार रिकॉर्ड इंग्लैंड विश्व की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले वह 1975, 1979, 1983, 1999 में इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन कर चुका है।

पहली बार नहीं होगी जिम्बॉब्वे टीम

पहली बार जिम्बॉब्वे की टीम विश्व कप में नहीं दिखेगी। यह पहला मौका है जब आईसीसी विश्व कप में कोई टेस्ट दर्ज प्राप्त टीम नहीं खेलेगी।

पहली बार ऐसा होगा जब कोई एसोसिएट सदस्य विश्व कप में नहीं खेलेगा।

टीम: इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज 

अब तक के विजेता

वर्ष

मैदान

चैंपियन

कप्तान

1975 लॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्लाइव लॉयड
1979 लॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्लाइव लॉयड
1983 लॉर्ड्स भारत कपिल देव
1987 ईडन गार्डंस ऑस्ट्रेलिया एलन बॉर्डर
1992 मेलबर्न पाकिस्तान इमरान खान
1996 गद्दाफी श्रीलंका अर्जुन रणतुंगा
1999 लॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया स्टीव वॉ
2003 वॉन्डर्स ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग
2007 केंगिस्टन ओवल ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग 
2011 वानखेड़े भारत महेंद्र सिंह धोनी  
2015 एमसीजी मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया माइकल क्लार्क

इन मैदानों पर खेला जाएगा विश्व कप 2019 

मैदान

शहर

एजबेस्टन बर्मिंघम
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड बिस्टल
सोपिया गॉर्डन, कार्डिफ
रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ली-स्ट्रीट
लीड्स हेडिंग्ले
लॉर्ड्स लंदन
द ओवल लंदन
ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर
ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम
रोज बाउल साउथम्पटन
काउंटी ग्राउंड टॉटन

आईसीसी वन-डे रैंकिंग 

रैंक

टीम

रेटिंग 

1 इंग्लैंड 123
2 भारत 120
3 न्यूजीलैंड 112
4 दक्षिण अफ्रीका 112
5 ऑस्ट्रेलिया 108
6 पाकिस्तान 97
7 बांग्लादेश 90
8 श्रीलंका 76
9 वेस्टइंडीज 76
10 अफगानिस्तान 64
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed