{"_id":"5d2352748ebc3e6cb5683761","slug":"world-cup-2019-at-present-time-rohit-sharma-is-best-batsman-of-world-says-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिटमैन' के 'विराट' फैन हुए कोहली, बोले- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है रोहित शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हिटमैन' के 'विराट' फैन हुए कोहली, बोले- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है रोहित शर्मा
Mon, 08 Jul 2019 07:55 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली भले ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हों, लेकिन भारतीय कप्तान ने सोमवार को यहां कहा कि विश्व कप में अब तक पांच शतक ठोककर नया रिकार्ड बनाने वाले रोहित शर्मा वर्तमान समय में इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि वह (रोहित) दो और शतक लगाएगा और इस तरह से हम मैच जीत सकते हैं क्योंकि यह बेजोड़ उपलब्धि हो। वह हर तरह के श्रेय का हकदार है और मेरे अनुसार अभी वह दुनिया में वनडे का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।’
विज्ञापन
रोहित ने अभी तक आठ मैचों में 647 रन बनाए हैं और कोहली को खुशी है कि यह सलामी बल्लेबाज अभी लोगों की निगाहों पर है। उन्होंने कहा, ‘इस विश्व कप में मुझे अलग तरह की भूमिका निभानी पड़ रही है। टीम का कप्तान होने के नाते मैं टीम के जरूरत के अनुसार कोई भी भूमिका निभाने के लिये तैयार हूं।’
विज्ञापन
कोहली ने कहा, ‘यह अच्छा है कि रोहित निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है जिसका मतलब है कि पारी के बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरने पर आपको अलग तरह की भूमिका निभानी होती है। जो कि पारी पर नियंत्रण रखने से जुड़ा है ताकि हार्दिक (पांड्या), केदार (जाधव) एमएस (धोनी) और ऋषभ (पंत) अपना नैसर्गिक खेल खेल सकें।’
कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ रोहित और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी के कारण उन्हें बाद में बल्लेबाजी का मौका मिला और वह 34 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने कहा, ‘मैं एक छोर पर टिके रहकर दूसरे बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की अनुमति देकर खुश हूं। मैं जानता हूं कि पारी के आखिर में मैं तेजी से रन बना सकता हूं।’
कोहली ने स्वीकार किया कि टीम से काफी अपेक्षाएं हैं लेकिन खिलाड़ी इस तरह की परिस्थितियों में खेलने के आदी हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम जब भी खेलती है तब उस पर काफी दबाव होता है। हम इसके आदी है। हम इस तरह की परिस्थितियों में खेलने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं क्योंकि हम इस तरह के मैचों, अपने प्रशंसकों और अपेक्षाओं को समझते हैं। हमारा लक्ष्य जीत दर्ज करना है।’