{"_id":"59a0146e4f1c1bcf058b473d","slug":"world-badminton-championship-srikant-kidambi-crashes-out-from-world-no-1-son-won-ho","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में, श्रीकांत किदांबी हारे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में, श्रीकांत किदांबी हारे
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 25 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
श्रीकांत किदांबी
- फोटो : ndtvkhabar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लासगो में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पुरुष सिंगल में शुक्रवार को भारत को तगड़ा झटका लगा। क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत किदांबी सेमीफाइनल पहुंचने में नाकाम रहे। उन्हें विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सोन वोन हो ने 21-14, 21-18 से हराया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन नंबर एक खिलाड़ी ने उनको कोई मौका नहीं दिया। किदांबी की हार के बाद उनके लगातार 13 मैचों की जीत का सिलसिला भी थम गया।
इधर भारत की पीवी सिंधु ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत किदांबी की हार के बाद भारत को यह जीत संतोष देने वाली है।
पीवी सिंधु ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दुनिया की नंबर 5 खिलाड़ी चीन की सुन यू को 21-14, 21-9 से हराया। सिंधु ने पहला सेट 21-14 से जीता। दूसरे सेट में भी सिंधु सुन यू पर भारी रही और यू को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे सेट को सिंधु ने आसानी से 21-9 से जीत लिया। सुन यू और सिंधु के बीच यह आठवां मुकाबला था। दोनों ने अब चार-चार मैच जीत लिए हैं।