फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens T20 Asia Cup: India to play arch-rivals Pakistan on October 7

Women's T20 Asia Cup: सात अक्तूबर को भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, महिला एशिया कप के शेड्यूल का एलान

Fri, 30 Sep 2022 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Sep 2022 06:02 PM IST
सार

15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। यानी हर एक टीम एक दूसरे से भिड़ेगी।

विज्ञापन
Womens T20 Asia Cup: India to play arch-rivals Pakistan on October 7
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला के एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। भारत और पाकिस्तान की टीमें सात अक्तूबर को आमने-सामने होंगी। इस बार महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट एक अक्तूबर से सिलहट क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मंगलवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने शेड्यूल का एलान किया। 
विज्ञापन


15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। यानी हर एक टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। टॉप फोर टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। भारत और पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें हिस्सा ले रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद वहां की महिला टीम कोई भी टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है।
विज्ञापन

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत एक अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम मलेशिया (3 अक्तूबर) और यूएई (4 अक्तूबर) से लगातार दो दिनों में भिड़ेगी। टीम इंडिया आठ अक्तूबर को मेजबान बांग्लादेश और 10 अक्तूबर को थाईलैंड से भिड़ेगी। हरमनप्रीत की टीम इंडिया 10 दिनों के अंदर छह लीग गेम्स खेलेगी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 11 और 13 अक्तूबर को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 15 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed