{"_id":"616b78d06cd4335f37434a6d","slug":"womens-big-bash-league-herman-and-jemima-played-well-and-won-melbourne-renegades","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बिग बैश लीग: हरमन और जेमिमा की मदद से मेलबर्न ने होबार्ट को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला बिग बैश लीग: हरमन और जेमिमा की मदद से मेलबर्न ने होबार्ट को 6 विकेट से हराया
Sun, 17 Oct 2021 06:44 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:44 AM IST
सार
हरमनप्रीत ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद पारी खेलकर चार गेंद शेष रहते हुए टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
harmanpreet kaur
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (24*) और सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (33) की मदद से मेलबर्न रेनेगेड्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) मैच में मेजबान होबार्ट हरिकेंस को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
मेलबर्न को 122 रन का लक्ष्य मिला था। जेमिमा और कप्तान सोफी मोलिनेक्स (16) ने पहले विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की। रोड्रिग्स ने दूसरे विकेट के लिए कर्टनी वेब (31) के साथ 68 रन की साझेदारी की। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
हालांकि सात रन के अंदर तीन विकेट गिरने से टीम परेशानी में आ गई लेकिन हरमनप्रीत ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद पारी खेलकर चार गेंद शेष रहते हुए टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
हरमनप्रीत ने गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 20 रन खर्च कर एक विकेट लिया। उन्होंने भारतीय विकेटकीपर रिचा घोष को उस वक्त पवेलियन भेजा जब वह बड़े शॉट लगाने के बाद खतरनाक दिख रही थीं। रिचा ने 14 गेंद में एक छक्के और दो चौके की मदद से 21 रन बनाए थे।
दीप्ति और मंधाना का फीका प्रदर्शन
अन्य मैच में एडिलेड स्ट्राकर्स ने सिडनी थंडर्स को 30 रन से हरा दिया। एडिलेड ने सात विकेट पर 140 रन बनाए लेकिन सिडनी 110 पर आउट हो गई। सिडनी की ओर से स्मृति मंधाना और दीप्ति ने चार-चार रन बनाए। दीप्ति ने गेंदबाजी में चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया।