फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women T20 Challenge BCCI official declares might skip Women T20 challenge around IPL this season

खतरे में महिला IPL: कोरोना महामारी की मार, बीसीसीआई ले सकता है बड़ा फैसला

Wed, 28 Apr 2021 03:50 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 28 Apr 2021 03:50 PM IST
सार

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, 'महिलाओं के टूर्नामेंट के लिए एक आधिकारिक निर्णय किया जाना बाकी है, लेकिन दुर्भाग्य से मैच के आयोजन की अत्यधिक संभावना नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर ने चीजों को बहुत ही मुश्किल बना दिया है।’

विज्ञापन
Women T20 Challenge BCCI official declares might skip Women T20 challenge around IPL this season
मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : IPL Twitter

विस्तार

देश में महिला टी 20 क्रिकेट मैच के आयोजन पर कोरोना की काली छाया पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि देशभर में फैले कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच महिला टी-20 चैलेंज के संस्करण के आयोजन को रद्द करना पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।

विज्ञापन


बता दें, तीन टीमों का टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के प्लेऑफ चरण के दौरान खेला जाना था। इस बीच बीसीसीआई के अधिकारी ने बयान दिया कि वर्तमान की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के टूर्नामेंट की व्यवस्था करना काफी कठिन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'महिलाओं के टूर्नामेंट के लिए एक आधिकारिक निर्णय किया जाना बाकी है, लेकिन दुर्भाग्य से मैच के आयोजन की अत्यधिक संभावना नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर ने चीजों को बहुत ही मुश्किल बना दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'यात्रा और उड़ानों पर प्रतिबंधों के साथ ही विदेशी खिलाड़ियों के संग एक टूर्नामेंट की मेजबानी करना आसान नहीं होगा क्योंकि टूर्नामेंट में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता होगी। हो सकता है कि इस बार के संस्करण का आयोजन न हो और अगले सत्र में इसकी मेजबानी की जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed