{"_id":"6223a85f219d444ca27e653e","slug":"women-s-world-cup-india-vs-pakistan-match-ind-vs-pak-preview-head-to-head-india-has-defeated-pakistan-both-times-in-the-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs Pakistan: विश्वकप में दो बार हुई है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, 100 फीसदी जीत का रहा भारत का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India vs Pakistan: विश्वकप में दो बार हुई है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, 100 फीसदी जीत का रहा भारत का रिकॉर्ड
Sat, 05 Mar 2022 11:43 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:43 PM IST
सार
आईसीसी महिला विश्वकप में रविवार सुबह भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच की शुरुआत होगी। विश्वकप में एकदूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरकर दोनों टीमों टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज करती दिखेंगी। यहां दोनों की कोशिश जीत हासिल करनी होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ और भारत की कप्तान मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी महिला विश्वकप में रविवार सुबह भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच की शुरुआत होगी। विश्वकप में एकदूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरकर दोनों टीमों टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज करती दिखेंगी। यहां दोनों की कोशिश जीत हासिल करनी होगी। यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार भिड़ंत हो चुकी है और दोनों बार ही पाकिस्तान महिला टीम को भारत से मुंह की खानी पड़ी।
इसके अलावा दोनों चिर-परिचित प्रतिद्दंधी टीमें अब तक 10 बार वनडे में आमने-सामने हो चुके हैं और हर मौकों पर भारत ने पाकिस्तान को हराया है। पिछले 10 में से नौ वनडे में भारत ने मिताली राज की कप्तानी में जीत दर्ज की है। वहीं एक वनडे में झूलन गोस्वामी के नेतृत्व में जीत मिली। यानी दोनों टीमों के बीच यह 11वां मुकाबला होगा।
वहीं विश्वकप में इनके बीच तीसरी भिड़ंत होगी। इस विश्वकप के अभ्यास मैच में दोनों टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतकर आई हैं। रिकॉर्ड के हिसाब से भारत का पाकिस्तान पर अब तक 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड रहा है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है और पाकिस्तान आठवें स्थान पर काबिज है। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार भिड़ंत 2017 के विश्वकप में हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 95 रन से हराया था।
विज्ञापन
हरमनप्रीत के फॉर्म में लौटने से मजबूत है भारत
भारत के लिए अच्छी बात ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ उतरने से पहले उसके सभी खिलाड़ी फिट भी हैं और फॉर्म में भी हैं। भारत के लिए सभी अच्छी चीज उपकप्तान हरमनप्रीत कौर के फॉर्म में लौटने से हुई हैं। अभ्यास मैच में चार नंबर पर खेलते हुए शतक जड़ा था। उम्मीद जताई जा रही है कि वह इसी क्रम पर खेलेंगी। वहीं मंधाना के सिर में चोट लगने के बाद शानदार वापसी करते हुए पहले अभ्यास मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजूबत शुरुआत देने का फैसला कर लिया है। इन दोनों खिलाड़ियों से पाकिस्तान के खिलाफ भी उसी फॉर्म को बरकरार रखने की उम्मीद भारतीय टीम करेगी।
पांच साल में भारत ने जीते 19 मैच, 21 हारे
भारत ने 2017 के बाद से अब तक खेले गए 40 एकदिवसीय मैचों में से 19 में जीत मिली है, जबकि 21 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भारत ने 2021 की शुरुआत से अब तक कुल 16 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ चार में जीत हासिल की है। यह एक चिंता का विषय हो सकता है।
बल्लेबाजी मजबूत लेकिन गेंदबाजी का प्रदर्शन लचर
विश्वकप शुरू होने से एक माह पहले ही भारत न्यजीलैंड पहुंच गई ताकि वहां द्विपक्षीय सीरीज के तहत अपने खिलाड़ियों का प्रदर्शन पर भी नजर रख सके। इस सीरीज में भारत को न्यूजीलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज में बल्लेबाजी का पक्ष मजबूत नजर आया, लेकिन गेंदबाजों ने लचर प्रदर्शन किया। दो मैचों में 270 से अधिक का स्कोर करने के बाद भी गेंदबाज उस स्कोर का सुरक्षित नहीं कर सकें और हार मिली। हालांकि, पाकिस्तान से भारत की विश्वकप में दो बार के मुकाबले में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत दिलाई है। फिर भी भारत इसको लेकर कोई गलती नहीं करना चाहेगा।
एकदिवसीय में पाकिस्तान का प्रदर्शन
पाकिस्तान ने 2017 के बाद से कुल 34 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 11 में जीत और 21 में हार का सामना करना पड़ा है। 2009 विश्वकप में पाकिस्तान को 10 विकेट से और 2017 में 95 रन से भारत ने शिकस्त दी थी। 2009 के विश्वकप में पाकिस्तान ने अपने सबसे न्यूनतम स्कोर 57 रन ऑलआउट हो गई थी।