फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup India Captain Mithali Raj And Pakistan Captain Bismah Maroof meet before world cup Match

India vs Pakistan: महामुकाबले से पहले पाकिस्तान की कप्तान से मिलीं मिताली राज, कहा- चुनौती के लिए टीम तैयार

Sat, 05 Mar 2022 08:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 05 Mar 2022 08:25 PM IST
सार

महिला वर्ल्ड कप में रविवार (छह मार्च) को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी। उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से माउंट माउंगानुई में होगा। मैच से पहले भारत टीम की कप्तान मिताली राज ने पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ से मिलीं।

विज्ञापन
Women's World Cup India Captain Mithali Raj And Pakistan Captain Bismah Maroof meet before world cup Match
मिताली राज और बिस्माह मारूफ - फोटो : ट्विटर

विस्तार

महिला वर्ल्ड कप में रविवार (छह मार्च) को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी। उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से माउंट माउंगानुई में होगा। मैच से पहले भारत टीम की कप्तान मिताली राज ने पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ से मिलीं। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। मिताली ने मुकाबले से पहले कहा कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में मिलने वाली हर चुनौती के लिए तैयार है।
विज्ञापन


मिताली ने कहा, "हम एक टीम के रूप में वर्ल्ड कप में खेलने के लिए उत्साहित हैं। यह हमारा पहला मुकाबला होगा। हम यह नहीं सोच रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि सामने वाली टीम तैयार होकर आई है और हमें उन्हें हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करनी है। वर्ल्ड कप में हम जब भी खेलते हैं तो मुकाबला कठिन ही होता है।"
विज्ञापन


मिताली ने इसके आगे कहा, "वर्ल्ड कप में सभी मैच अलग होते हैं, अलग स्थान पर होते हैं, विपक्षी भी अलग होते हैं और परिस्थितियां भी समान नहीं होती हैं। हमने यह तय किया था कि वॉर्म-अप मैच में सबको मौका मिले। इससे सभी खिलाड़ियों को लय हासिल करने में मदद मिली। पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सभी तैयार हैं। पहले मुकाबले पर हमेशा सबकी नजर होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान की टीमें 2017 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 10 मैच खेली है और हर बार उसे जीत मिली है। मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह ने कहा कि टीम इस मैच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हमने अच्छे से तैयारी की है। हमारा वॉर्म-अप मैच भी शानदार रहा था। इसके अलावा पिछले साल से हमने लगातार बेहतर खेल दिए हैं। जिन क्षेत्रों में हमने ठीक नहीं किया है उस पर बात की है। हम बेहतर तरीके से दबाव को झेलने के लिए तैयार हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed