{"_id":"6220f2200dc6e51f611763ce","slug":"women-s-world-cup-drs-will-be-used-in-world-cup-for-second-time-australia-s-ashleigh-gardner-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट में होगा डीआरएस का इस्तेमाल, ऑस्ट्रेलिया की गार्डनर कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट में होगा डीआरएस का इस्तेमाल, ऑस्ट्रेलिया की गार्डनर कोरोना संक्रमित
Thu, 03 Mar 2022 10:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:21 PM IST
सार
गार्डनर को क्राइस्टचर्च में 10 दिन के लिए एकांतवास में भेज दिया गया। अब वह इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन
एश्ले गार्डनर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी महिला विश्व कप में कोरोना ने दस्तक दे दी है। 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। महिला विश्व कप में कोरोना का यह पहला मामला है। कोविड की वजह से गार्डनर टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगी।
गार्डनर को क्राइस्टचर्च में 10 दिन के लिए एकांतवास में भेज दिया गया। अब वह इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो गई हैं। अब वह कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप में अपना तीसरा लीग मैच मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इन मुकाबलों में स्टेडियम में 10 प्रतिशत फैंस की एंट्री है।
महिला विश्व कप में डीआरएस का इस्तेमाल
विज्ञापन
महिला क्रिकेट विश्व कप के सभी मुकाबलों में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को कहा, चार मार्च से तीन अप्रैल तक खेले जाने वाली प्रतियोगिता की कवरेज अभूतपूर्व होगी। यह दूसरी बार है कि महिला विश्व कप में डीआरएस का प्रयोग हो रहा है।
सबसे पहले 2017 में इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था। आईसीसी के बयान के अनुसार, प्रसारण साझेदार दुनियाभर में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण करेंगे। इसके लिए 6 आयोजन स्थलों पर न्यूनतम 24 कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।