फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's World Cup 2022: 26 days 31 matches Full Schedule Date Timings Venues Know All About Tournaments

Women's World Cup: 26 दिन में होंगे 31 मैच, इस बार कैसी है भारतीय महिला टीम, जानें टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ

Wed, 02 Mar 2022 08:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बे ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बे ओवल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 08:20 AM IST
सार

महिला विश्व कप की शुरुआत चार मार्च से हो रही है। भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा। इस बार टूर्नामेंट ईनामी राशि दोगुनी कर दी गई है। वहीं टीमें नौ खिलाड़ियों के साथ भी मैच खेल सकती हैं।
 

विज्ञापन
Women's World Cup 2022: 26 days 31 matches Full Schedule Date Timings Venues Know All About Tournaments
महिला विश्व कप में भारत को सात लीग मैच खेलने हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 की शुरुआत चार मार्च से हो रही है। पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा। इस बार सभी आठ टीमों के बीच 27 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद अंकतालिका में शुरुआती चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होंगे और तीन अप्रैल को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सभी मैच न्यूजीलैंड के छह शहरों में खेले जाएंगे। दुनिया की आठ सबसे बेहतरीन आठ टीमें बे ओवल, हैमिल्टन, क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड और डुनेडिन में कुल 31 मैच खेलेंगी। 
विज्ञापन


भारत के सभी मैच दोपहर में शुरू होंगे, लेकिन भारतीय समय के अनुसार सुबह 6.30 मिनट पर आप सभी मैच हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। भारतीय टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम इंडिया अब तक दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। 2005 में ऑस्ट्रेलिया और 2017 में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा छह बार जीता टूर्नामेंट
अब तक महिला विश्व कप का आयोजन 11 बार हुआ है। इसमें से सबसे ज्यादा छह बार ऑस्ट्रेलिया और चार बार इंग्लैंड यह टूर्नामेंट जीत चुका है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम एक बार विजेता बनी है। इन तीन टीमों के अलावा कोई भी दूसरी टीम यह खिताब नहीं जीत पाई है। इस बार भी ये तीनों ही टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोगुनी ईनामी राशि और नौ खिलाड़ियों के नियम ने बढ़ाया रोमांच
इस बार महिला विश्व कप की ईनामी राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। अब टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 1.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। 2017 में यह राशि पांच करोड़ रुपये थी। वहीं इस बार विश्व कप में टीमें सिर्फ नौ खिलाड़ियों के साथ भी खेल सकेंगी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने यह नियम लाया है। नए नियम के अनुसार अगर किसी टीम के पास पूरे 11 खिलाड़ी नहीं हैं तो वह टीम सिर्फ नौ खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है।  

कैसी है भारतीय टीम
इस वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। 2017 में भारत को फाइनल तक पहुंचाने वाली टीम की स्टार खिलाड़ी इस बार भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हरमनप्रीत कौर से लेकर कप्तान मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी अनुभवी खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। वहीं शेफाली वर्मा और ऋचा घोष जैसी युवा खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। विश्व कप से पहले भारत ने न्यूजीलैंड में छह मैच खेले हैं और खिलाड़ी वहां के हालातों के अभ्यस्त हो चुके हैं। 


महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्रकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

महिला विश्वकप में भारत का शेड्यूल 

छह मार्च: भारत बनाम पाकिस्तान, बे ओवल (सुबह 6.30 बजे)
10 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन (सुबह 6.30 बजे)
12 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन (सुबह 6.30 बजे)
16 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड, बे ओवल (सुबह 6.30 बजे)
19 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड (सुबह 6.30 बजे)
22 मार्च: भारत बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन (सुबह 6.30 बजे)
28 मार्च: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्राइस्टचर्च (सुबह 6.30 बजे)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed