फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup: South Africa and england enters semifinal defeated pakistan and west indies

महिला टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज हारी

Sun, 01 Mar 2020 11:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women's T20 World Cup: South Africa and england enters semifinal defeated pakistan and west indies
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड ने नटाली स्किवर (57 रन) की अर्द्धशतकीय पारी के बाद स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के दम पर रविवार को यहां वेस्टइंडीज को 46 रन से शिकस्त देकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और ऑलराउंडर स्किवर की पारी की मदद से पांच विकेट पर 143 रन बनाये। उसके लिए सलामी बल्लेबाज डानी वाट ने 29 रन और एमी जोंस ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन


इस लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 17.1 ओवर में 97 रन पर ढेर हो गई। उसके लिए ली एन किर्बी 20 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्सेलस्टोन ने सात रन देकर तीन विकेट अपने नाम किये जबकि सारा ग्लेन ने 16 रन देकर दो विकेट और मैडी विलियर्स ने 30 रन देकर एक विकेट लिया। 

विज्ञापन

पाक पर जीत के साथ द. अफ्रीका भी अंतिम 4 में 

बीस साल की लौरा वोलवार्ट (53*)  की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान पर 17 रन की जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। वोलवार्ट ने पारी की अंतिम आठ गेंद में से चार को चौके के लिए भेजा। पाकिस्तानी टीम पांच विकेट पर 119 रन ही बना सकी जिससे दक्षिण अफ्रीका ने लगातार तीसरी जीत के बूते अंतिम चार में प्रवेश किया।

लिजेली ली (04) ने थाईलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था लेकिन वह यहां बड़ी पारी नहीं खेल सकी और डायना बेग को विकेट दे बैठी। डायना ने फिर डेन वान निकर्क (03) को आउट किया। मरिजाने काप ने 31 रन और मिगनोन डु प्रीज ने 17 रन की पारी खेली। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की मदद से पाकिस्तान को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया जिसके लिये कप्तान जावेरिया खान ने 31 रन बनाये जबकि आलिया रियाज 39 रन की नाबाद पारी खेलने के बावजूद टीम को जीत तक नहीं ले जा सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed