{"_id":"5e58e5eabeab98cc807ab853","slug":"women-s-t20-world-cup-south-africa-hit-record-total-to-crush-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बनाया Women's T20 World Cup का सबसे बड़ा टोटल, थाईलैंड को दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बनाया Women's T20 World Cup का सबसे बड़ा टोटल, थाईलैंड को दी मात
Fri, 28 Feb 2020 03:35 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 28 Feb 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के 11वें लीग मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने थाईलैंड के खिलाफ 113 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का कारनामा किया।
विज्ञापन
प्रोटियाज टीम की ओपनर लिजेल ली ने तूफानी शतक की मदद से तीन विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया। लिजेल महज 59 गेंदों में शतक जड़ा। आइसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब किसी टीम ने इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया है।
विज्ञापन
इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2018 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए थे। इसमें हरमनप्रीत कौर का शतक भी शामिल था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड ने 15 रन पर चार विकेट गंवा दिया।
विज्ञापन
टीम खराब शुरूआत से उबर नहीं पाई। टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। ओनिचा कामचोमफू ने 26 और चनिदा सुथिरंगु ने 13 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनिम इस्मालि ने आठ रन देकर तीन और सुनु लुस ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए।