फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 World Cup ranks top in fan engagement, Breaks all previous records

भारत में 90 लाख लोगों ने देखा महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल, टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड

Thu, 02 Apr 2020 09:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Women's T20 World Cup ranks top in fan engagement, Breaks all previous records
- फोटो : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल को भारत में 90 लाख से अधिक लोगों ने देखा जो कि टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड है। भारत हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था, जिसे देखने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर 86,174 दर्शक उपस्थित थे।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टीवी और डिजीटल दर्शकों के आंकड़े गुरुवार को जारी किए जिसके अनुसार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने क्रिकेट प्रेमियों में इस टूर्नामेंट में प्रति खासी दिलचस्पी जगाई।
विज्ञापन


भारत में यह टूर्नामेंट कुल पांच अरब 40 करोड़ मिनट देखा गया। किसी खास मैच को कितने समय तक कितने लोगों ने देखा, इस आधार पर कुल मिनट के ये आंकड़े तैयार किए गए। ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च तक चले टूर्नामेंट में आईसीसी डिजीटल चैनल खूब चला। इन वीडियो को कुल एक अरब दस करोड़ बार देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह महिला क्रिकेट में सर्वाधिक देखा जाने वाला टूर्नामेंट बन गया। असल में यह 2019 पुरुष विश्व कप के बाद सर्वाधिक देखा जाने वाला टूर्नामेंट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed