{"_id":"6a3762a861679dcc4d0f6139","slug":"women-s-t20-world-cup-2026-england-women-vs-scotland-women-sophie-ecclestone-stats-and-records-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG W vs SCO W: सोफी एक्लेस्टोन का बड़ा कीर्तिमान, टी20 में ऐसा करने वाली इंग्लैंड की पहली गेंदबाज बनीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG W vs SCO W: सोफी एक्लेस्टोन का बड़ा कीर्तिमान, टी20 में ऐसा करने वाली इंग्लैंड की पहली गेंदबाज बनीं
Sun, 21 Jun 2026 09:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:34 AM IST
सार
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला गया जिसमें मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। इस दौरान इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।
विज्ञापन
सोफी एक्लेस्टोन
- फोटो : IANS
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड का विजयी अभियान जारी है। टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। गेंद से टीम की इस जीत की नायक सोफी एक्लेस्टोन रहीं, जिन्होंने महज 23 रन देकर दो विकेट निकाले। एक्लेस्टोन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में वो मुकाम हासिल कर लिया है जहां तक इंग्लैंड की कोई भी गेंदबाज अब तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
एक्लेस्टोन ने पूरे किए 150 टी20 विकेट
- सोफी एक्लेस्टोन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दो विकेट लेने के साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 150 विकेट भी पूरे किए।
- वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली इंग्लैंड की पहली गेंदबाज बनी हैं।
- इसके साथ ही वह 150 विकेट लेने वाली दुनिया की पांचवीं गेंदबाज भी बनी हैं।
- एक्लेस्टोन ने अब तक इंग्लैंड की ओर से 109 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और वह 151 विकेट चटका चुकी हैं।
- महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा के नाम है, जिन्होंने 146 मुकाबलों में 167 विकेट निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक
मैच की बात करें तो इंग्लैंड से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम सात विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। स्कॉटलैंड की तरफ से सारा ब्राइस ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, डार्सी कार्टर ने 23 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन बनाए, जबकि पिप्पा स्प्राउल ने 27 रनों का योगदान दिया। एक्लेस्टोन के अलावा इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में लिन्से स्मिथ, चार्ली डीन, गिब्सन और फ्रेया केम्प ने एक-एक विकेट झटका।

इंग्लैंड की पारी
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एमी जोन्स पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटीं। वहीं, डैन व्याट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सात रन बनाकर आउट हुईं। सोफी डंकले ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि एलिस कैप्सी ने 25 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। हीथर नाइट 19 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद प्रियानाज चटर्जी की गेंद पर आउट हुईं। हालांकि, अंत के ओवरों में फ्रेया केम्प (16 गेंदों में नाबाद 39 रन) और डेनियल गिब्सन (11 गेंदों में नाबाद 30 रन) के बीच हुई 21 गेंदों में 61 रनों की आतिशी साझेदारी के दम पर इंग्लैंड की टीम 200 रनों के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही। यह इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत है।