{"_id":"5bfbed4bbdec22415400790b","slug":"women-s-t20-cricket-to-be-included-in-2022-commonwealth-games-in-birmingham","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हो सकता है महिला टी-20 क्रिकेट, ICC ने जमा किया आवेदन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगले कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हो सकता है महिला टी-20 क्रिकेट, ICC ने जमा किया आवेदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला क्रिकेट के लिए खुशखबरी है। दुनिया भर में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने सोमवार को बड़ा एलान किया। खबरों की माने तो 2022 में होने वाले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए आईसीसी ने सोमवार को आवेदन जमा कर दिया है। आईसीसी ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ साझेदारी में यह आवेदन जमा किया। अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ एक बार 1998 में पुरूष क्रिकेट को जगह दी गई थी। जहां दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'आईसीसी को इसके सदस्य देशों का पूरा समर्थन हासिल है।' राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को जमा किये गए आवेदन में आठ टीमों का टी-20 टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा गया है जिसमें टीमों को दो पूल में बांटा जाये और दो स्थानों पर आठ दिन के भीतर 16 मैच कराये जाए।
विज्ञापन
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, 'बर्मिंघम से बेहतर जगह इसके लांच के लिये नहीं हो सकती। यह शहर क्रिकेट की समृद्ध और विविधता से भरी संस्कृति और विरासत को साझा करता है।'
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'यह बेहतरीन प्रस्ताव है और इससे दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। मुझे खुशी है कि हमें और मैच खेलने का मौका मिलेगा।'