फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   women's IPL T20 challenge 3rd season will be hosted by Jaipur with newly added team

महिला आईपीएल के तीसरे सीजन का आयोजन करेगा जयपुर, टूर्नामेंट से जुड़ेगी नई टीम

Sat, 29 Feb 2020 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Feb 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
women's IPL T20 challenge 3rd season will be hosted by Jaipur with newly added team
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

महिला क्रिकेट को बड़े पैमाने पर देश में फैलाने और नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए इस साल महिलाओं के आईपीएल में बड़ा बदलाव किया जाएगा। महिला टी-20 चैलेंज के तीसरे संस्करण के आयोजन का जिम्मा जहां एक बार फिर से राजस्थान के जयपुर को दिया गया है, वहीं इस बार के सीजन में एक नई टीम को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, "महिलाओं के खेल को विकसित करने की अपनी मौजूदा प्रतिबद्धता के तहत, बीसीसीआई महिला टी-20 चैलेंज की घोषणा करके खुश है।” 
विज्ञापन


शाह ने आगे कहा, इस साल एक नई टीम टूर्नामेंट से जुड़ेगी और इस बार के सीजन में दुनियाभर की स्टार महिला क्रिकेटर भी भाग लेंगी। वहीं तीसरे सीजन में कुल सात मैच खेले जाएंगे जिसका आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के प्ले-ऑफ हफ्ते के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के आईपीएल का पहला सीजन दो टीमों के बीच खेला गया था, उसके बाद 2019 में तीन टीमों ने हिस्सा लिया और अब इस साल चार टीमों के बीच मुकाबला होगा।

बता दें कि पुरुषों के आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होगा, जिसका पहला मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed