फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's IPL Base price of franchises can be 400 crores BCCI will issue tender soon

Women's IPL: महिला आईपीएल में भी होगी पैसों की बारिश! 400 करोड़ हो सकती है फ्रेंचाइजियों की बेस प्राइस

Tue, 29 Nov 2022 05:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 29 Nov 2022 05:40 PM IST
सार

बीसीसीआई द्वारा जल्द ही ई-नीलामी के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। ई-नीलामी में आईपीएल की सभी मौजूदा फ्रेंचाइजी भी हिस्सा ले सकती हैं। एक टीम की बेस प्राइस 400 करोड़ रुपये रखी जा सकती है।

विज्ञापन
Women's IPL Base price of franchises can be 400 crores BCCI will issue tender soon
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) महिला आईपीएल के पहले सीजन का आयोजन अगले साल मार्च में करने वाला है। बोर्ड टूर्नामेंट को पहले ही सीजन में सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि पांच टीमों को खरीदने के लिए टेंडर जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसमें प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए बेस प्राइस 400 करोड़ रुपये रखा जा सकता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई द्वारा जल्द ही ई-नीलामी के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। ई-नीलामी में आईपीएल की सभी मौजूदा फ्रेंचाइजी भी हिस्सा ले सकती हैं। एक टीम की बेस प्राइस 400 करोड़ रुपये रखी जा सकती है। 
विज्ञापन


शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी
टूर्नामेंट में 20 लीग खेल होंगे, जिसमें टीमें एक-दूसरे से दो बार खेलेंगी। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने लगी थी महिला आईपीएल पर मुहर
बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल पर 18 अक्तूबर को बीसीसीआई की 91वीं वार्षिक आम बैठक में मुहर लगी थी। बोर्ड द्वारा जारी एक आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में यह पुष्टि की गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया था, "सामान्य निकाय ने महिला इंडियन प्रीमियर लीग के संचालन को मंजूरी दी।"


मुंबई इंडियंस के लिए मिले थे 446 करोड़
बीसीसीआई ने जब पहली बार आईपीएल टीमों के लिए टेंडर जारी किया था तब मुंबई इंडियंस की टीम सबसे महंगी बिकी थी। वह 446 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी। बोर्ड को उम्मीद है कि एक फ्रेंचाइजी के लिए उसे एक हजार से 1500 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed