फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's Asia Cup history records team schedule tournament was started in 2004 with two team india won six time

Women's Asia Cup: 18 साल पहले दो टीमों के साथ हुई थी महिला एशिया कप की शुरुआत, 2012 में बदल गया था फॉर्मेट

Tue, 27 Sep 2022 03:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Sep 2022 03:26 PM IST
सार

इस बार भारत के साथ टूर्नामेंट मेजबान बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, यूएई, थाईलैंड और मलेशिया भी हिस्सा ले रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद वहां की महिला टीम कोई भी टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है।

विज्ञापन
Women's Asia Cup history records team schedule tournament was started in 2004 with two team india won six time
महिला एशिया कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला एशिया कप एक अक्तूबर से बांग्लादेश में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का यह आठवां संस्करण होगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। यानी हर एक टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। टॉप-4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। भारत के अलावा इसमें मेजबान बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, यूएई, थाईलैंड और मलेशिया भी हिस्सा ले रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद वहां की महिला टीम कोई भी टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है।
विज्ञापन


एशिया कप की बात करें तो 1984 में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। तब सिर्फ पुरुष टीमें ही हिस्सा लेती थीं। 20 साल बाद 2004 में पहली बार महिला एशिया कप आयोजित हुआ। तब सिर्फ दो टीमों के बीच मुकाबले हुए थे। भारत ने पांच मैचों में श्रीलंका को 5-0 से परास्त किया था।
विज्ञापन

2012 में खेली थीं सबसे ज्यादा टीमें
2005 में टीमों की संख्या में इजाफा हुआ। तीसरी टीम पाकिस्तान थी। 2006 में भी तीन टीमें थीं। 2008 में इसमें बढ़ोतरी हुई और चार टीमों ने हिस्सा लिया। 2012 में सबसे ज्यादा आठ टीमें खेलीं। उसके बाद दो टीमें कम हुई। 2016 और 2018 में छह-छह टीमें ही खेली थीं। इस बार सात टीमें खेलेंगी।

ये भी पढ़ें: Women's T20 Asia Cup: सात अक्तूबर को भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, महिला एशिया कप के शेड्यूल का एलान

अब तक के चैंपियन
साल मेजबान टीमें विजेता उपविजेता
2004 श्रीलंका 2 भारत श्रीलंका
2005 पाकिस्तान 3 भारत श्रीलंका
2006 भारत 3 भारत श्रीलंका
2008 श्रीलंका 4 भारत श्रीलंका
2012 चीन 8 भारत पाकिस्तान
2016 थाईलैंड 6 भारत पाकिस्तान
2018 मलेशिया 6 बांग्लादेश भारत
विज्ञापन

Women's Asia Cup history records team schedule tournament was started in 2004 with two team india won six time
2016 में ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
2012 में फॉर्मेट में हुआ बदलाव
2004 में जब टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी तब यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था। 2008 तक कुल चार संस्करण 50-50 ओवर के ही खेले गए। 2012 में इसके फॉर्मेट में बदलाव किया गया। टी20 की बढ़ती लोकप्रियता के बाद यह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ही खेला जाने लगा।

ये भी पढ़ें: Women's Asia Cup 2022: महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, आठ खिलाड़ी पहली बार खेलेंगी यह टूर्नामेंट

भारत का क्या है शेड्यूल
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत एक अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम मलेशिया (3 अक्तूबर) और यूएई (4 अक्तूबर) से लगातार दो दिनों में भिड़ेगी। टीम इंडिया सात अक्तूबर को पाकिस्तान, आठ अक्तूबर को मेजबान बांग्लादेश और 10 अक्तूबर को थाईलैंड से भिड़ेगी। हरमनप्रीत की टीम इंडिया 10 दिनों के अंदर छह लीग गेम्स खेलेगी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 11 और 13 अक्तूबर को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 15 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed