{"_id":"6039206395a97b073229ce05","slug":"women-cricket-season-to-start-with-50-over-tournament-from-march-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मार्च से होगी महिला घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत, इन छह शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
11 मार्च से होगी महिला घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत, इन छह शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले
Fri, 26 Feb 2021 09:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 26 Feb 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी संबंधित इकाईयों को सूचित किया है कि महिला घरेलू क्रिकेट सत्र का आरंभ 11 मार्च को 50 ओवरों के टूर्नामेंट से होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने पत्र में सारी जानकारी साझा की है जिनमें मैचों का कार्यक्रम भी शामिल है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट छह स्थानों सूरत, राजकोट, जयपुर, इंदौर, चेन्नई और बंगलूरू में आयोजित किया जाएगा। टीमें चार मार्च को अपने संबंधित स्थानों पर इकट्ठा होंगी तथा उनके चार, छह और आठ मार्च को कोविड-19 के लिए परीक्षण होंगे। इसके बाद ही खिलाड़ी जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करेंगे। एलीट टीमों के पांच ग्रुप होंगे जिसमें से प्रत्येक में छह-छह टीमें होंगी जबकि प्लेट ग्रुप में सात टीमें होंगी।
विज्ञापन
पांच एलीट ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे नाकआउट में जाएंगी जबकि अंकों के आधार पर अगले तीन सर्वश्रेष्ठ स्थानों पर रहने वाली टीमें भी आगे बढ़ेंगी लेकिन इनमें से आखिरी नंबर की टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए प्लेट ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीम से भिड़ना होगा।
विज्ञापन
क्वार्टरफाइनल 29 मार्च, सेमीफाइनल एक अप्रैल और फाइनल चार अप्रैल का खेला जाएगा। नाकआउट के स्थलों का फैसला बाद में किया जाएगा। बता दें कि बंगाल मौजूदा चैंपियन है।