फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WIvENG: West indies bounce back against England, registered 26 runs win in 2nd ODI

WIvENG: वेस्टइंडीज की जोरदार वापसी, इंग्लैंड को 26 रन से हराया

Sat, 23 Feb 2019 01:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 23 Feb 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
WIvENG: West indies bounce back against England, registered 26 runs win in 2nd ODI
west indies

दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 26 रन से हराया। इसी के साथ पांच मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी हो गई। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को बल्ला थमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 47.4 ओवर में 263 रन बनाकर आउट हो गई। अब सीरीज का तीसरा मैच 25 फरवरी को सेंट जॉर्ज में खेला जाएगा।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को नाबाद 104 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज के लिए ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल और जॉन कैम्पबेल ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। पिछले मैच में शतक बनाने वाले गेल ने इस बार भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और अर्धशतक बनाया। शाई होप ने शुरुआत अच्छी की लेकिन 33 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। 
विज्ञापन


शिमरोन हेटमायर ने पूरी पारी का जिम्मा अपने कंधों पर लेते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 83 गेंद में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए और वेस्टइंडीज का कुल स्कोर 6 विकेट पर 289 रन पर पहुंचा। इंग्लैंड की तरफ से मार्कवुड, प्लंकेट, राशिद और बेन स्टोक्स को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। जॉनी बेयरस्टो (0) और जेसन रॉय (2) के विकेट 10 रन के अंदर गिर गए। यहां से मेहमान टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही थी। जो रूट और इयोन मॉर्गन ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। रूट 36 रन बनाकर आउट हुए।


मॉर्गन ने एक छोर संभाले रखा और एक बेहतरीन अर्धशतक जमाया। बेन स्टोक्स ने भी उनका साथ दिया और 79 रन बनाए लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद विंडीज गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया और पूरी इंग्लिश टीम 47.4 ओवर में 263 रन बनाकर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के शेल्डन कोट्रेल ने 5 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed