{"_id":"5c5fc3d0bdec2229c12b8d3c","slug":"wiveng-joe-butler-and-ben-stokes-smashes-their-fifties-in-third-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"WIvENG: पहले दिन जोस बटलर और बेन स्टोक्स की फिफ्टी, इंग्लैंड: 231\/4","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WIvENG: पहले दिन जोस बटलर और बेन स्टोक्स की फिफ्टी, इंग्लैंड: 231/4
Sun, 10 Feb 2019 11:55 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शनिवार को ग्रॉस आइलेट में शुरू हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। मेहमानों ने 83 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए है। स्टंप्स के समय जोस बटलर 67 और बेन स्टोक्स 62 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों के बीच अभी तक पांचवें विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हो गई है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। नियमित कप्तान जेसन होल्डर के प्रतिबंध के कारण मेजबानों ने मैच में कीमो पॉल को मौका दिया, वहीं इंग्लैंड ने सैम करन की जगह मार्क वुड को टीम में शामिल किया। इंग्लैंड की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और लंच तक उनका स्कोर 26 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 46 था।
विज्ञापन
कीटोन जेनिंग्स सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हुए। लंच के बाद इंग्लैंड को तीन बड़े झटके लगे और चाय के समय तक स्कोर 50 ओवर में 114/4 हो गया था। रोरी बर्न्स 29, जो डेनली 20 और कप्तान जो रुट 15 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि चाय के बाद जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया। दोनों ने टीम को 200 के पार पहुंचाया और आखिरी सत्र में इंग्लैंड ने 33 ओवर में बिना किसी नुकसान के 117 रन बनाए।
विज्ञापन
जोस बटलर ने अपना 13वां और बेन स्टोक्स ने 17वां अर्धशतक लगाया। दूसरे दिन दोनों की निगाहें साझेदारी को आगे बढ़ाकर इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की होगी। वेस्टइंडीज की तरफ से अभी तक कीमो पॉल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए हैं। उनके अलावा शैनन गैब्रियल एवं अल्ज़ारी जोसफ ने एक-एक विकेट लिया है।
बताते चलें कि तीन मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के पास फ़िलहाल 2-0 की विजयी बढ़त है।