{"_id":"5c627695bdec222be7358ac5","slug":"wiveng-jo-root-smashes-16th-hundred-west-indies-is-in-back-foot-in-third-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो रूट के शतक से इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट पर शिकंजा कसा, बैकफुट पर वेस्टइंडीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जो रूट के शतक से इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट पर शिकंजा कसा, बैकफुट पर वेस्टइंडीज
Tue, 12 Feb 2019 01:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो रूट के 16वें टेस्ट शतक की मदद से इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया। रूट ने 209 गेंद में नौ चौकों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए।
विज्ञापन
जो रूट ने अपनी इस पारी के दौरान सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। यह उनका 80वां टेस्ट है। रूट ने 80 टेस्ट की 147 पारियों में 6674 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने 77 टेस्ट की 131 पारियों में 6613 रन बनाए हैं। हालांकि, शतकों और औसत के मामले में विराट कोहली, इंग्लिश कप्तान से काफी आगे हैं।
विज्ञापन
इस तरह इंग्लैंड ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 325 रन बना लिए थे और अब उसके पास 448 रन की बढत है जबकि पूरे दो दिन का खेल बाकी है।
वेस्टइंडीज टीम श्रृंखला पहले ही जीत चुकी है लिहाजा इंग्लैंड यह टेस्ट जीतकर प्रतिष्ठा बचाने के लिये खेल रहा है।
कीमो पॉल को लगी चोट के कारण वेस्टइंडीज का गेंदबाजी संयोजन गड़बड़ हो गया था जिसका इंग्लैंड ने पूरा फायदा उठाया। रूट ने तीसरे विकेट के लिए जो डेनली (69) के साथ 74 रन की, चौथे विकेट के लिए जोस बटलर (56) के साथ 107 रन की और पांचवें विकेट के लिए बेन स्टोक्स (नाबाद 29) के साथ अब तक 71 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने सिर्फ चार विकेट गंवाए। सुबह उसका पहला विकेट रोरी बर्न्स के रूप में गिरा जो पॉल की गेंद पर स्क्वेयर लेग में जोसेफ को कैच देकर लौटे ।
पॉल को पैर में चोट के कारण हालांकि मैदान छोड़ना पड़ा। कीटोन जेनिंग्स 23 रन बनाकर जोसेफ का शिकार हुए और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का मध्यक्रम लड़खड़ा जाएगा। रूट ने हालांकि इसके बाद एक मोर्चा संभालकर अच्छी साझेदारियां निभाई।