WIvENG: इंग्लैंड ने हासिल की रिकॉर्ड तोड़ जीत, विशाल स्कोर के बावजूद हारा विंडीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम ने पहले वन-डे मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की। बाद में बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड ने 361 रन के लक्ष्य को हासिल किया जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हासिल किया गया टारगेट है।
क्रिस गेल ने लौटते ही मचाई तबाही, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के मारने का तोड़ा रिकॉर्ड
इंग्लिश बल्लेबाज जेसन रॉय ने 85 गेदों पर 123 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को इस टारगेट को चेज करने में जोरदार मदद की तो वहीं जो रूट ने भी 102 रन की पारी खेली। इससे पहले मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 360 रन का स्कोर खड़ा किया।
'गेल आर्मी' ने की छक्कों की फायरिंग, वन-डे में रच डाला नया इतिहास
वर्ल्ड कप के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर चुके क्रिस गेल ने 129 गेंदों पर 135 रन की शतकीय पारी खेली। विंडीज की पारी में कुल 23 छक्के लगे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सीरीज का दूसरा मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा।