फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   With 10-wicket win, Southern Braves in the knockout of The Hundred, Smriti Mandhana scores 57 runs

The Hundred: 10 विकेट की जीत के साथ साउदर्न ब्रेव नॉकआउट में, स्मृति मंधाना ने 57 रन बनाकर जिताया मैच

Sat, 27 Aug 2022 09:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथंपटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथंपटन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 09:10 AM IST
सार

भारतीय खिलाड़ी ने नटाली स्क्राइवर की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़े। उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
With 10-wicket win, Southern Braves in the knockout of The Hundred, Smriti Mandhana scores 57 runs
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना के अर्धशतक की मदद से साउदर्न ब्रेव ने ट्रेंट रॉकेट्स को 10 विकेट से हराकर द हंड्रेड (एक पारी में 100 गेंद का मैच) के नॉकआउट दौर में जगह बना ली। मंधाना ने 31 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को लॉरेन बेल (4/10) की घातक गेंदबाजी के आगे रॉकेट्स की टीम 8 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी। मंधाना ने इंग्लैंड की बल्लेबाज डैनी व्याट (25 गेंद में 36 रन) के साथ मिलकर ब्रेव को 44 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मंधाना ने क्रीज पर पहुंचकर पहली गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। 
विज्ञापन


26 वर्षीय इस भारतीय खिलाड़ी ने नटाली स्क्राइवर की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़े। उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले रॉकेट्स के लिए एलिस विलानी ने 25, मैरी केली ने 22, स्क्राइवर ने 19 रन जोड़े। बेल के अलावा ब्रेव के लिए अमांडा जाडे वेलिंगटन ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। लॉरेन बेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed