{"_id":"5f1ae218de93c829243f5828","slug":"wisden-trophy-named-after-richards-botham-trophy-honour-for-sir-ian-botham-and-sir-viv-richards","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला गया 57 साल पुराना इतिहास, अब इन दो दिग्गजों के नाम से पहचानी जाएगी विजडन ट्रॉफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बदला गया 57 साल पुराना इतिहास, अब इन दो दिग्गजों के नाम से पहचानी जाएगी विजडन ट्रॉफी
Sat, 25 Jul 2020 07:24 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:24 AM IST
सार
विजडन क्रिकेटर्स अलमैनेक के सौवें संस्करण के मौके पर 1963 में शुरू हुई विजडन ट्रॉफी अब रिटायर हो जाएगी, इसे लॉर्ड्स पर एमसीसी संग्रहालय में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विवियन रिचर्ड्स और इयान बॉथम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अगली टेस्ट श्रृंखला 'रिचडर्स-बॉथम श्रृंखला' होगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने संयुक्त बयान में यह घोषणा की। दोनों देशों के बीच शुक्रवार से शुरू हुआ तीसरा और आखिरी टेस्ट विजडन ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला है।
विज्ञापन
ईसीबी ने कहा, 'इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगली टेस्ट श्रृंखला के लिए खेलेंगे तो उसे रिचडर्स-बॉथम ट्रॉफी कहा जाएगा। ये उन दोनों महान खिलाड़ियों के प्रति सम्मान होगा जिनकी मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दोस्ती से दोनों टीमों के बीच करीबी रिश्तों और आपसी सम्मान की बानगी मिलती है।’
विज्ञापन
बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'मैदान पर कड़े प्रतिद्वंद्वी और मैदान से बाहर करीबी दोस्त रही इन दोनों टीमों के रिश्तों का जश्न मनाने का यह शानदार तरीका होगा।’ सर विवियन रिचडर्स ने 121 टेस्ट में 24 शतक समेत 8540 रन बनाए जबकि सर इयान बॉथम ने 102 टेस्ट में 5200 रन बनाने के साथ 383 विकेट लिए।
विज्ञापन
रिचडर्स ने कहा, 'यह मेरे और मेरे अच्छे दोस्त इयान के लिए बड़े फख्र की बात है। क्रिकेट के मैदान पर हमारी उपलब्धियों के सम्मान में इस ट्राफी का नाम रखा जाना हमारे लिए गर्व की बात है। यह मैदान के बाहर भी हमारे रिश्तों के बारे में काफी कुछ कहती है।’
बॉथम ने कहा, 'विवियन उन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है जिनके खिलाफ हमने खेला है। वह शानदार दोस्त है और हम मैदान पर हमेशा कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे हैं, उनसे ज्यादा किसी के विकेट ने मुझे इतना आनंदित नहीं किया। सत्तर और अस्सी के दशक में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना काफी कठिन था।