फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wisden India Almanack choose KL Rahul is Cricketer of the Year

केएल राहुल को मिला बड़ा सम्मान, चुने गए साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Fri, 16 Mar 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Wisden India Almanack choose KL Rahul is Cricketer of the Year
kl rahul - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के टी-20 फार्मेटों के सफल बल्लेबाजों में शुमार केएल राहुल को विजडन इंडिया ने बड़े सम्मान के लिए चुना है। दरअसल, बीते दिन विजडन इंडिया अलमैनेक का छठा संस्करण रिलीज हुआ है, जिसमें केएल राहुल को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि केएल राहुल टी-20 फार्मेट के सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह टी-20 मैचों में कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा रन औसत रखने वाले बल्लेबाज हैं। केएल राहुल का टी-20 में रन औसत 50.89 और विराट कोहली का रन औसत 50.85 है।  
विज्ञापन


बता दें कि अलमैनेक ने वर्ल्ड कप के जश्न का फोटो मेन पेज पर छापकर भारतीय महिला क्रिकेटरों को भी खास तवज्जो दी है। विराट कोहली सबसे सफल भारतीय और इंटरनेशनल क्रिकेटर रहे लेकिन इस साल फोकस इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में मैचों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश मेनन ने संपादकीय में लिखा, 'कोहली आंकड़ों के मामले माहिर हैं। वह विदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्रिकेट इतिहासकारों के भी लाडले हो जाएंगे।' वहीं, महिला वर्ल्ड कप के सितारों में से एक दीप्ति शर्मा को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से चुना गया। भारत की पहली महिला सुपरस्टार शांता रंगास्वामी को विजडन हाल आफ फेम में इरापल्ली प्रसन्ना के साथ रखा गया। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में प्रियांक पांचाल, हसन अली और तामिम इकबाल भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed