{"_id":"5efc77cd13bee362f6127fd9","slug":"windies-coach-phil-simmons-attends-funeral-on-england-tour-cwi-board-member-calls-for-his-removal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ विंडीज टीम का कोच, पूरी टीम की सांसे अटकीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ विंडीज टीम का कोच, पूरी टीम की सांसे अटकीं
Wed, 01 Jul 2020 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
फिल सिमंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमन्स को इंग्लैंड के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले अपने ससुर के अंतिम संस्कार में भाग लेना महंगा पड़ सकता है क्योंकि क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के एक बोर्ड सदस्य ने उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
क्रिकेट वेस्टइंडीज के बोर्ड सदस्य और बारबाडोस क्रिकेट संघ (बीसीए) के प्रमुख कोंडे रीले ने सिमन्स की हरकत को लापरवाही करार दिया हालांकि वेस्टइंडीज के इस पूर्व आलराउंडर ने सीडब्ल्यूआई की अनुमति ली थी और उन्होंने वापसी के बाद खुद को टीम से अलग थलग कर रखा है।
विज्ञापन
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार रीले ने कहा, 'बीसीए से जुड़े खिलाड़ियों के माता पिता और सदस्य मेरे पास नाराजगी जता रहे हैं। इस तरह का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना और लापरवाही वाला है। इससे ब्रिटेन दौरे पर गए उन 25 युवा खिलाड़ियों और पूरी प्रबंधन टीम की जान खतरे में पड़ी और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हमें इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।'
विज्ञापन
14 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी बारबाडोस के हैं। सीडब्ल्यूआई ने कहा कि सिमन्स ने जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर जाने और वापसी के लिये पहले ही अनुमति ले ली थी। बोर्ड ने बयान में कहा, 'उनके बाहर निकलने और फिर से जैव सुरक्षित वातावरण में वापसी को मंजूरी दी गई थी तथा इसे सीडब्ल्यूआई और ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) की चिकित्सा टीमों की देखरेख में किया गया तथा दौरे से पहले इस तरह की परिस्थितियों के लिये तैयार किए गए नियमों का पूरा पालन किया गया।'
इसमें कहा गया है, 'वापसी के बाद सिमन्स खुद ही खिलाड़ियों से अलग पृथकवास पर चले गये जैसे की पूर्व योजना थी। उनके शुक्रवार से लेकर अब तक कोविड-19 के लिए दो परीक्षण किए गए और दोनों निगेटिव आए हैं।'
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को भी अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिये टीम का साथ छोड़ने की अनुमति दी गई है। इस कारण से वह साउथम्पटन में पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी होगी जो कि कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से ही ठप्प पड़ी है।