फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Willem Mulder selected for South africa T20 team against Pakistan

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में साउथ अफ्रीका की टीम में वियाम मुल्डर

Wed, 30 Jan 2019 08:18 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Jan 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Willem Mulder selected for South africa T20 team against Pakistan
Willem Mulder

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ बुधवार को होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच के लिए ऑलराउंडर वियाम मुल्डर को टीम में शामिल किया है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में इस आखिरी मुकाबला निर्णायक होगा। दोनों ही टीम ने दो-दो मुकाबले जीते हैं पांचवां वनडे जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा जमाएगी।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक सात वन-डे मैच खेल चुके मुल्डर ने पिछले साल सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। मेजबान टीम ने मुल्डर के अलावा तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स, डेल स्टेन और क्विंटन डी कॉक भी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी पर चल रही है। पहला मैच पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता था जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान पर भी 5 विकेट से ही जीत दर्ज की थी। तीसरे वनडे में मेजबान ने पाकिस्तान पर 13 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान ने 8 विकेट की दमदार जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।

टीम: फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्यूरेन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, इमरान ताहिर, एडेन मारक्रम, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, ड्वैन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरैज शम्सी, डेल स्टेन, रासी वान डेर डुसेन, वियाम मुल्डर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed