{"_id":"673c2d3647c0c4f72303def9","slug":"will-pakistan-organize-champions-trophy-fire-broke-out-in-team-hotel-in-national-womens-cricket-championship-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या ऐसे चैंपियंस ट्रॉफी कराएगा पाकिस्तान?: कराची में पांच महिला खिलाड़ी बाल-बाल बचीं, टीम होटल में लगी थी आग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या ऐसे चैंपियंस ट्रॉफी कराएगा पाकिस्तान?: कराची में पांच महिला खिलाड़ी बाल-बाल बचीं, टीम होटल में लगी थी आग
Tue, 19 Nov 2024 11:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:47 AM IST
सार
यह घटना ऐसे समय में घटी है जब वहां चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद चल रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल पाकिस्तान में होना है। भारत ने हाल ही में इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
टीम होटल में आग लगी थी
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप बीच में ही समाप्त कर दी क्योंकि टीम होटल में आग लगने की घटना में पांच खिलाड़ी बाल-बाल बच गईं। पीसीबी ने पांच प्रतिस्पर्धी टीम और टीम अधिकारियों के लिए होटल का एक पूरा तल बुक करा रखा था।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया कि जब आग लगी तो पांच खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी क्रिकेटर और अधिकारी या तो मैच या फिर नेट सत्र के लिए नेशनल स्टेडियम में थे। सूत्र ने कहा, 'जब आग लगी तब पांच खिलाड़ी अपने कमरों में थीं। इससे खिलाड़ियों और अधिकारियों की कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'टीम होटल में आग लगने की घटना के बाद पीसीबी ने कराची में राष्ट्रीय महिला एकदिवसीय टूर्नामेंट 2024-25 को खत्म करने का फैसला किया है।'
उन्होंने कहा, 'सौभाग्य से कोई भी खिलाड़ी घायल नहीं हुई क्योंकि पीसीबी ने घटना के समय होटल में मौजूद पांच खिलाड़ियों को तुरंत बाहर निकाल लिया और उन्हें सुरक्षित रूप से हनीफ मोहम्मद हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में पहुंचा दिया।'
यह घटना ऐसे समय में घटी है जब वहां चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद चल रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल पाकिस्तान में होना है। भारत ने हाल ही में इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। इससे पाकिस्तान भड़का बैठा है। उसने आईसीसी ट्रॉफी टूर के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के तीन इलाके चुन लिए थे।
हालांकि, भारत के विरोध के बाद पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा और उन इलाकों को हटाना पड़ा। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में ही होगा, इसको लेकर संशय जारी है। पाकिस्तान पहले ही हाइब्रिड मॉडल अपनाने से मना कर चुका है। इसके तहत भारत अपने मैच दूसरे देश में खेलता और बाकी मैच पाकिस्तान में खेले जाते।
इसी प्रारूप से पिछले साल एशिया कप खेला गया था। अगर पाकिस्तान इस पर तैयार नहीं होता है तो आईसीसी को मजबूरन टूर्नामेंट किसी और देश में कराना होगा। भारत के नहीं खेलने से आईसीसी को काफी नुकसान पहुंच सकता है।