शाकिब अल हसन पर लगा दो साल का बैन, पत्नी उम्मे ने फेसबुक पर लिखा भावुक संदेश
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दो साल के लिए बैन कर दिया है। इस बैन के बाद शाकिब की पत्नी उम्मे अल हसन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा।
उन्होंने फेसबुक पर शाकिब के लिए लिखा, 'रातों रात कोई महान नहीं बन जाता है। इसके लिए कई तूफानों से होकर गुजरना पड़ता है। जीवन में उतार चढाव आते रहेंगे। यह कठीन समय है हम जानते हैं कि शाकिब इसका डट कर सामना करेंगे। यह एक नई शुरुआत है शाकिब एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर मजबूती के साथ वापसी करेंगे।'
उम्मे अल हसन ने आगे लिखा, 'वह चोट की वजह से कई बार क्रिकेट से दूर हुआ है लेकिन हमने देखा कि वह इस विश्व कप में किस तरह से वपासी किया। यह सिर्फ समय की बात है। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े हैं। इसे ही एक देश की एकता कहते हैं।'
बता दें कि सट्टेबाजों की जानकारी नहीं देने पर आईसीसी ने बांग्लादेश के टेस्ट और टी-20 कप्तान शाकिब अल हसन पर ये कार्रवाई की है। दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद अब शाकिब तीन नवंबर से शुरू हो रहे भारत दौरे पर नहीं आ सकेंगे। शाकिब पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध और 12 महीने की अवधि का निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है।