BCCI: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए टीम घोषित, ईशान किशन की हुई वापसी, ऋतुराज को मिली कमान
भारत इस दौरे पर ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीमों के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और इससे पहले दोनों टीमों की ए टीमें दो मैच खेलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) October 21, 2024
Ruturaj Gaikwad to lead India A for tour of Australia.
Squad details 🔽 #TeamIndia
ईशान को घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देने के कारण बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था, लेकिन अब वह टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। ईशान पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सीरीज के बीच में ही ब्रेक ले लिया था। बीसीसीआई हालांकि उनके इस फैसले से खुश नहीं था। आईपीएल 2024 से पहले ईशान ने घरेलू टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था जिस कारण बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। ईशान तभी से भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके थे। तत्कालीन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि ईशान जब भी भारतीय टीम में वापसी करेंगे तो उन्हें इसके लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलना होगा।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुष कोटियान।