फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs SCO Highlights T20 World Cup 2026 Group C West Indies vs Scotland Scorecard Result News in Hindi

WI vs SCO Highlights: शेफर्ड ने T20 विश्वकप में ली हैट्रिक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को हराया; हेत्मायर भी चमके

Sat, 07 Feb 2026 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Feb 2026 06:36 PM IST
सार

West Indies vs Scotland T20 World Cup 2026: रोमारियो शेफर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन किया और हैट्रिक ली जिससे वेस्टइंडीज विजयी शुरुआत करने में सफल रहा।

विज्ञापन
WI vs SCO Highlights T20 World Cup 2026 Group C West Indies vs Scotland Scorecard Result News in Hindi
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : ICC

विस्तार

शिमरॉन हेत्मायर के बल्लेबाजी के बाद रोमारियो शेफर्ड की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया। वेस्टइंडीज ने इस तरह टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। दिलचस्प बात यह है कि शेफर्ड ने पहले ही मैच में हैट्रिक ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई।  
विज्ञापन

स्कॉटलैंड की पारी
  • स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुंसे और माइकल जोंस ने पारी का आगाज किया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 
  • स्कॉटलैंड को पहला झटका जोंस के रूप में लगा जो पांच गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए।
  • इसके बाद अच्छी लय में नजर आ रहे ब्रेंडन मैकमुलन 12 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
  • पावरप्ले में तीसरा झटका स्कॉटलैंड को मुंसे के रूप में लगा जो 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।
  • रिची बेरिंगटन और टॉम ब्रूस ने चौथे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी निभाई। दोनों के बीच 46 गेंदों पर 78 रनों की साझेदारी हुई।
  • कप्तान बेरिंगटन के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ। बेरिंगटन 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए।
  • इसके बाद गुडाकेश मोती ने टॉम ब्रूस को अपना शिकार बनाया जो 28 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
  • वेस्टइंडीज के लिए शेफर्ड ने पांच विकेट लिए, जबकि जेसन होल्डर को तीन सफलता मिली। शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेफर्ड की हैट्रिक
वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में पहली हैट्रिक पूरी की। 17वां ओवर डालने आए शेफर्ड ने दूसरी गेंद पर क्रॉस को पवेलियन भेजा। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने लिएस्क को खाता खोले बिना आउट किया। चौथी गेंद पर शेफर्ड ने ओलिवर डेविडसन को अपना शिकार बनाया और हैट्रिक पूरी कर ली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शेफर्ड ने सैफयान शरीफ को आउट किया। इस तरह उन्होंने ना सिर्फ हैट्रिक पूरी की, बल्कि ओवर से चार विकेट भी झटके।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग और शाई होप बल्लेबाजी के लिए उतरे। इन दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले तक स्कॉटलैंड को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। वेस्टइंडीज ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए। हालांकि, लिएस्क ने होप को आउट कर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया जो 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। फिर ब्रेंडन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 30 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए।

हेत्मायर का पचासा
दो विकेट गिरने के बाद शिमरॉन हेत्मायर और रोवमैन पोवेल ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान हेत्मायर ने दमदार बल्लेबाजी की और आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आए। हेत्मायर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हेत्मायर और पोवैल के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, पोवैल अपना विकेट गंवा बैठे और 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। हेत्मायर हालांकि, 19वें ओवर में जाकर आउट हुए। हेत्मायर ने 36 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। फिर शेरफाने रदरफोर्ड 13 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के के सहारे 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोमारियो शेफर्ड छह और मैथ्यू फोर्ड एक रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉटलैंड के लिए ब्रैड करी ने दो विकेट लिए, जबकि सैफयान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लिएस्क को एक-एक सफलता मिली।

स्कॉटलैंड ने जीता टॉस
इस मैच में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। स्कॉटलैंड के लिए विश्व कप में खेलने किसी सपने के सच होने जैसा रहा है क्योंकि टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। लेकिन बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने के बाद उसे शामिल किया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
  • स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसे, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रेंडन मैकमुलेन, माइकल जोंस, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लिएस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, सैफयान शरीफ।
  • वेस्टइंडीज: ब्रेंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, रोवमैन पोवेल, शेरफाने रदरफोर्ड, जैसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed