फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs PAK 2nd Test West Indies Pakistan did not bowl a single ball on the second day due to rain in Kingston Test

WI vs PAK 2nd Test: दूसरे दिन बारिश ने डाला खलल, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

Sun, 22 Aug 2021 08:31 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्स्टन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 22 Aug 2021 08:31 AM IST
सार

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच किंग्स्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला। जिसकी वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। कैरेबियन टीम पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। 

विज्ञापन
WI vs PAK 2nd Test West Indies Pakistan did not bowl a single ball on the second day due to rain in Kingston Test
किंग्स्टन का सबीना पार्क क्रिकेट मैदान - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जमैका के किंग्स्टन में खेला जा रहा है। लेकिन दूसरे दिन खराब मौसम और बारिश की वजह से खेलन नहीं हो सका। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान जब कभी बारिश बंद हुई तो ग्राउंड स्टाफ ने मैच शुरू करने की पूरी कोशिश की लेकिन बारिश के आगे एक न चली। कुल मिलाकर टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद पाकिस्तान ने चार विकेट पर 212 रन बनाए थे। 

विज्ञापन


सबीना पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कैरेबियन टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और 2 रन पर उसके तीन विकेट पवेलियन लौट गए। इसके बाद मेहमान टीम दबाव में थी ऐसे में बाबर आजम और फवाद आलम ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा। 
विज्ञापन


फवाद आलम 76 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट आउट हुए। वहीं बाबर आजम में कप्तानी पारी खेलते हुए 75 रन बनाए। पहले दिन का जब खेल  खत्म हुआ तो मोहम्मद रिजवान 22 और फहीम अशफर 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। वेस्टइंडीज के तरफ से केमार रोच ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने जिस तरह से पहले दिन शुरुआत की थी उससे देख यही लगा कि मेजबान दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान पर भारी पड़ेंगे। लेकिन बारिश और खराब मौसम के चलते पाकिस्तान को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कैरेबियन टीम पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed