फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs AUS: WI invites Clive Lloyd Vivian Richards Brian Lara to help shape future of Caribbean cricket

WI vs AUS: 27 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज टीम, क्रिकेट बोर्ड में मचा हड़कंप; लॉयड-लारा जैसे दिग्गजों से मांगी मदद

Tue, 15 Jul 2025 08:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 15 Jul 2025 08:16 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने जमैका के किंग्सटन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 27 रन पर समेट दिया, जो कि टेस्ट इतिहास को दूसरा न्यूनतम स्कोर है। वहीं, वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास का यह न्यूनतम स्कोर है। 

विज्ञापन
WI vs AUS: WI invites Clive Lloyd Vivian Richards Brian Lara to help shape future of Caribbean cricket
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @windiescricket

विस्तार

क्रिकेट वेस्टइंडीज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रॉस्टन चेज के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 27 रन पर ऑलआउट हो गई। बोर्ड ने इस मुकाबले के बाद क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों से मदद मांगी है। बोर्ड ने कैरिबियाई देशों में क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के लिए बैठक बुलाई।
विज्ञापन

27 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज की टीम
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क (नौ रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी और स्कॉट बोलैंड की हैट्रिक की बदौलत वेस्टइंडीज को 27 रन पर समेट दिया जो टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे कम स्कोर है। मिसफील्ड के कारण वेस्टइंडीज की टीम सर्वकालिक न्यूनतम स्कोर की बराबरी करने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने मांगी दिग्गजों से मदद
सबीना पार्क में दिन-रात्रि टेस्ट में मेजबान टीम को ऑल आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 14.3 ओवर की जरूरत पड़ी। सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष किशोर शैलो ने एक बयान में कहा, 'चर्चा को मजबूत करने के लिए मैंने हमारे तीन महानतम बल्लेबाजों सर क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा को आमंत्रित किया है। वे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों डॉ. शिवनारायण चंद्रपॉल, डॉ. द मोस्ट ऑनरेबल डेसमंड हेन्स, इयान ब्रैडशॉ के साथ शामिल होंगे जो पहले से ही समिति का हिस्सा हैं।'

शैलो ने आगे कहा, 'यह मुलाकात कोई औपचारिकता नहीं है। ये वे लोग हैं जिन्होंने हमारे स्वर्णिम युग को परिभाषित करने में मदद की है और हमारे क्रिकेट विकास के अगले चरण को आकार देने में उनके विचार बहुमूल्य होंगे। हमारा इरादा है कि इस बैठक से ठोस और कार्यान्वयन योग्य सुझाव सामने आएं।' शैलो ने कहा कि वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय नहीं है लेकिन बल्लेबाजी विभाग में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 14.3 ओवर में 27 रन पर सिमट गई। 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से सात बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। खाता नहीं खोल पाने वाले बल्लेबाजों में जॉन कैंपबेल, केवलोन एंडरसन, ब्रैंडन किंग, कप्तान रोस्टन चेज, शमार जोसेफ, जोमेल वारिकन और जेडन सील्स शामिल हैं। मिकाइल लुईस चार रन, शाई होप दो रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी चार रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जस्टिन ग्रीव्स ने बनाए। वह दहाई का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। ग्रीव्स ने 11 रन बनाए। स्टार्क ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट गिरा दिए थे। उन्होंने पहली, पांचवीं और आखिरी गेंद पर कैंपबेल, एंडरसन और किंग को आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने छह विकेट झटके, जबकि बोलैंड को तीन विकेट मिले। हेजलवुड को एक विकेट मिला। स्टार्क का यह 100वां टेस्ट मैच था। इसी को उन्होंने खास बना दिया। वह अपने 100वें टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed