{"_id":"67a451f2724588005c0c41bc","slug":"wi-vs-aus-australia-will-play-test-series-in-west-indies-after-a-decade-will-tour-caribbean-in-july-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"WI vs AUS: वेस्टइंडीज में एक दशक बाद टेस्ट सीरीज खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, जुलाई में कैरेबियाई दौरे पर जाएंगे कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs AUS: वेस्टइंडीज में एक दशक बाद टेस्ट सीरीज खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, जुलाई में कैरेबियाई दौरे पर जाएंगे कंगारू
Thu, 06 Feb 2025 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:39 AM IST
सार
फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जून से ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के सीरीज खेलने के लिए इस साल जून और जुलाई में कैरेबियाई दौरे पर आएगा। यह 2015 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट दौरा होगा। यही नहीं 2015-16 में वेस्टइंडीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।
फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जून से ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट तीन जुलाई से सेंट जॉर्ज, ग्रेनाडा में और तीसरा टेस्ट 12 जुलाई से किंग्स्टन, जमैका में खेला जाएगा। इसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेली जाएगी। इसके पहले दो मैच किंग्स्टन में सबीना पार्क 20 और 22 जुलाई को जबकि बाकी तीन मैच 25, 26 और 28 जुलाई को सेंट किट्स के बैसेटेरे में खेले जाएंगे।