फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs AUS: Aaron Finch Speaks Out On Australia Players Differences With Coach Justin Langer

WI vs AUS: कप्तान आरोन फिंच ने की लैंगर की तारीफ, कहा- कोच और खिलाड़ियों बीच कड़वाहट खत्म

Thu, 01 Jul 2021 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Jul 2021 10:41 PM IST
सार

बता दें कि भारत के खिलाफ लगातार दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आईं थीं कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लैंगर की कोचिंग स्टाइल से परेशान हैं।

विज्ञापन
WI vs AUS: Aaron Finch Speaks Out On Australia Players Differences With Coach Justin Langer
आरोन फिंच - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कोच जस्टिन लैंगर और खिलाड़ियों के बीच चल रहा विवाद खत्म हो चुका है। फिंच ने कहा, ' हम सब जस्टिन लैंगर के पीछे डट कर खड़े हैं। गोल्ड कोस्ट पर कुछ दिनों तक हमारे पास एक अच्छा शिविर था। टिम फोर्ड के साथ समीक्षा में सामने आए कुछ मुद्दों को हल करने की जस्टिन लैंगर की क्षमता ही उन्हें अच्छा व्यक्तित्व बनाती है। उन्होंने एक अलग पक्ष रखा, जो उनकी गुणवत्ता को दशार्ता है कि वह किस तरह के व्यक्ति हैं। वह इन चीजों पर काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन


कंगारू कप्तान ने कहा, 'जिस तरह से उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया को कोचिंग दी है वह शानदार है। मुझे लगता है कि हमें कुछ अच्छी सफलता मिली है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय दौरे के समय उनके लिए काफी संघर्ष था, लेकिन उन्होंने अपने ऊपर लिया और यह बहुत अच्छा था। हमारे नजरिए से यह बहुत सकारात्मक है। यहां बात कुछ चीजों के संयोजन की थी। मुझे लगता है कि वह अपने सहायकों को थोड़ा बेहतर इस्तेमाल कर सकते थे और उस संबंध में किसी को अधिकृत कर सकते थे, लेकिन कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं था।'
विज्ञापन


बता दें कि भारत के खिलाफ लगातार दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आईं थीं कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लैंगर की कोचिंग स्टाइल से परेशान हैं। टीम की समीक्षा बैठक में भी 40 खिलाड़ियों ने उनके कोचिंग और टीम प्रबंधन शैली पर नाराजगी जताई थी। हालांकि फिंच ने स्वीकार किया कि लैंगर ने वेस्टइंडीज जाने से पहले खिलाड़ियों के साथ बातचीत के बाद मतभेदों को सुलझा लिया था। इसलिए कप्तान ने विंडीज रवाना होने से पहले लैंगर की तारीफ की। बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed