{"_id":"591d05bfc99eab00a8030862e764b8ce","slug":"wi-team-arrives-india-for-test-and-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन की आखिरी सीरीज के लिए भारत पहुंची विंडीज टीम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन की आखिरी सीरीज के लिए भारत पहुंची विंडीज टीम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए वेस्ट इंडीज की क्रिकेट टीम ने भारत की सरजमीं पर कदम रख दिए हैं।
विज्ञापन
भले ही यह टेस्ट सीरीज महज दो मैचों का है लेकिन यह सीरीज अपने आप में बेहद खास है क्योंकि सचिन तेंदुलकर के करियर का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगा।
बीसीसीआई ने लगभग एक महीने पहले मास्टर ब्लास्टर को अपने ही देश में विश्व रिकॉर्ड 200वें टेस्ट मैच खेलने के लिए आनन-फानन में कार्यक्रम बनाया था।
बाद में सचिन ने इस सीरीज के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
वेस्ट इंडीज को इस दौरे पर टीम इंडिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है।
विंडीज क्रिकट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 17 घंटे का हवाई सफर करने के बाद कैरेबियाई टीम भारत पहुंच गई है। वह पहले टेस्ट मैच से पूर्व कोलकाता जाएगी और एक अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच छह-10 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 14-18 नवंबर के बीच मुंबई में होगा।
इस दौरे के बाद वेस्ट इंडीज न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। वहीं टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी।