{"_id":"5a9555754f1c1b462c8ba6db","slug":"why-ms-dhoni-does-not-put-indian-flag-on-his-helmet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर-कोहली की तरह हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते धोनी, वजह का हुआ खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेंदुलकर-कोहली की तरह हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते धोनी, वजह का हुआ खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी भले ही कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन अब भी वह मुसीबत में फंसी भारतीय टीम को अपनी सलाह देते हुए नजर आ जाते हैं। उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट करियर में न सिर्फ अपनी कप्तानी बल्कि अपने दस्तानों से भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
इस बीच उनके बारे में एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल टीम इंडिया में अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाने का चलन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने चलाया था। इसके बाद युवराज सिंह से लेकर विराट कोहली भी अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाने लगे। लेकिन धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन
इस बीच उनके बारे में एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल टीम इंडिया में अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाने का चलन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने चलाया था। इसके बाद युवराज सिंह से लेकर विराट कोहली भी अपने हेलमेट पर तिरंगा लगाने लगे। लेकिन धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन
अपने नहीं देश के सम्मान के लिए लिया यह फैसला
एम एस धोनी
- फोटो : File
एक विकेटकीपर होने के नाते धोनी मैदान पर अपना हेलमेट स्पिनर की गेंद पर पहन लेते हैं जबकि तेज गेंदबाजों की गेंद पर उसे नीचे जमीन पर रखना पड़ता है। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो इसलिए धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते हैं। इसके अलावा धोनी एक आर्मी ऑफिसर भी हैं और उन्हें पता है कि हेलमेट पर लगे तिरंगे को जमीन पर रखना उसका अपमान होगा।