फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why did Root not score runs against India? Alastair Cook told the reason

IND vs ENG: भारत के खिलाफ क्यों नहीं चला जो रूट का बल्ला? इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने बताई वजह

Tue, 06 Feb 2024 06:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 06 Feb 2024 06:38 PM IST
सार

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रुट ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में सिर्फ 16 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में वह पूरी तरह से फेल रहे। कुक ने बताया कि रुट दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में हर गेंद पर अटैक करना चाहते थे। वह सहज नहीं दिखे।

विज्ञापन
Why did Root not score runs against India? Alastair Cook told the reason
जो रुट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो रुट फ्लॉप साबित हुए। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर वह विकेट पर भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। रुट के खराब प्रदर्शन पर एलिस्टर कुक ने बात की। उन्होंने बताया कि बैजबॉल में फिट होने के लिए रुट असली खेल भूल गए हैं।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रुट का बल्ला नहीं चला। उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में सिर्फ 16 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में वह पूरी तरह से फेल रहे। कुक ने बताया कि रुट दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में हर गेंद पर अटैक करना चाहते थे। वह सहज नहीं दिखे।
विज्ञापन


रुट इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक: कुक
एलिस्टर कुक ने कहा, “वह (जो रुट) सभी प्रारुपों में इंग्लैंड का अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है, लेकिन वह इस बैजबॉल युग की खेल की रफ्तार के साथ कभी-कभी संघर्ष करता है। वह टीम के दूसरे खिलाड़ियों को आक्रामक शॉट खेलते हुए देखता हा, जो उन खिलाड़ियों की शैली के अनुरुप है। बैजबॉल में जगह बनाने की बेताबी में वह आक्रामक और रक्षात्मक खेल का सही संतुलन भूल गया है।“
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक की कप्तानी में आखिरी बार इंग्लैंड ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। 2012 के बाद से भारत के खिलाफ कोई भी टीम घर में सीरीज नहीं जीत पाई है। बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लिश टीम ने भारत को पहले टेस्ट में 28 रन से मात दी और सीरीज में 0-1 से बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर सीरीज 1-1 पर ला दी।


अश्विन ने पांचवीं बार रुट को बनाया शिकार
दूसरे टेस्ट में रुट को अश्विन ने दूसरी पारी में अपना शिकार बनाया। भारतीय ऑफ स्पिनर ने पांचवीं बार रुट को अपना शिकार बनाया। कुक ने इंग्लिश खिलाड़ी को लेकर बात करते हुए कहा, “वह नौ गेंदों पर 16 रन पर था और आमतौर पर इतनी तेजी से बल्लेबाजी नहीं करते हैं। वह आम तौर पर 75 या 80 के बीच स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। इसमें जोखिम बेहद कम होता है। टेस्ट मैच में यह स्ट्राइक रेट भी काफी अधिक है। मुझे रुट को नैसर्गिक बल्लेबाजी करते देखना पसंद है।“
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed